सचिन तेंदुलकर को लेकर किए चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीट पर भड़के फैंस

Edited By : Viplove Kumar | May 03, 2018, 12:48 PM IST

Published On May 03, 2018, 12:48 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2018, 12:48 PM IST

सचिन को लेकर फैंस आज भी उतने ही भावुक हैं जितना उनके खेलने के वक्त रहा करते थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सचिन तेंदुलकर को लेकर एक ट्वीट किया था जिसपर फैंस खासा नाराज हैं।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के फैंस उनको भगवान की तरह से मानते हैं। सचिन को लेकर फैंस आज भी उतने ही भावुक हैं जितना उनके खेलने के वक्त रहा करते थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सचिन तेंदुलकर को लेकर एक ट्वीट किया था जिसपर फैंस खासा नाराज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 में दो साल के बाद वापसी की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। धोनी पूरे रंग में नजर आ रहे हैं और अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना भी उपयोगी प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों सचिन तेंदुलकर के साथ सुरेश रैना की एक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया था जिसकी जिसने फैंस को नाराज कर दिया।

किस वजह से भड़के सचिन के फैंस

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सचिन के साथ सुरेश रैना की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी जिसमें कैप्शन लिखा गया, ‘रमेश और सुरेश’। इस कैप्शन पर ही कुछ फैंस ने ऐतराज जताया और अपनी भड़ास निकाली।

आपको बता दें सचिन के पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है। सचिन को उनके पूरे नाम सचिन रमेश तेंदुलकर से पुकारा जाता है। इस तस्वीर में सुरेश रैना के सुरेश और सचिन के रमेश की एक साथ लिखा गया।

इस तस्वीर को पोस्ट किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सचिन के फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सचिन के फैंस एक के बाद एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। कुछ ने तो चेन्नई की टीम को ही लाइफटाइम बैन करने तक की बात लिख डाली।