• Home
  • News
  • Chris Gayle joins legend Brian Lara as second West Indian to 10,000 ODI runs

गेल बने वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे विंडीज बल्लेबाज

क्रिस गेल ने वनडे में दस हजार का आंकड़ा छुआ और ऐसा करने वाले वह ब्रायन लारा के बाद दूसरे विंडीज बल्लेबाज बने।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 28, 2019, 10:03 AM IST

Published On Feb 28, 2019, 10:03 AM IST

Last UpdatedFeb 28, 2019, 10:03 AM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में वापसी कर रहे विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 162 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान वह ब्रायन लारा के बाद वनडे क्रिकेट में विंडीज टीम की तरफ से 10 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में महज 97 गेंद पर 162 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए विंडीज के सामने 419 रन का लक्ष्य रखा था। गेल की तूफानी पारी टीम को जीत तो नहीं दिला पाई लेकिन खुद के लिए खास उपलब्धि हासिल की। (पढ़ें:- धोनी बने 350 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय)

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिस गेल बने दस हजारी

दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में दस हजार रन पूरे कर लिए। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए यह खास मुकाम हासिल किया। दिग्गज विंडीज बल्लेबाज ब्रायन लारा के बाद गेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

लारा के बाद गेल बने दस हजारी

विंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम 295 वनडे में 10348 वनडे रन हैं। गेल के 285 वनडे मैच में 10019 रन हो गए हैं। गेल ने वर्ल्ड इलेवन की तरफ से खेलते हुए तीन मैचों में 55 रन भी बनाए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विंडीज बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रन बेस्ट औसत स्ट्राइक रेट 100 50
ब्रायन लारा 295 285 10348 169 40.90 79.52 19 62
क्रिस गेल 285 279 10019 215 38.24 86.64 25 49
एस चंद्रपॉल 268 251 8778 150 41.60 70.74 11 59
डेसमंड हेन्स 238 237 8648 152* 41.37 63.09 17 57
विव रिचर्ड्स 187 167 6721 189* 47.00 90.20 11 45

Editor's Pick