×

मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए इन क्रिकेटरों ने गवांई अपनी जान

मैच के दौरान खिलाड़ी की मृत्यु सभी को स्तब्ध कर देती है पूरा क्रिकेट जगत व देश इस घटना से दुखी हो जाता है

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 18, 2016 6:45 PM IST

फिलिप ह्यूज  © Getty Images
फिलिप ह्यूज © Getty Images

क्रिकेट दुनिया का दूसरा ऐसा खेल है जिसे सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं। ये खेल है रोमांच का, और  जूनून का। क्रिकेट खेल है अनिश्चितताओं का और इस खेल में खिलाड़ियों को चोट लगना आम बात हैं और फील्डिंग के दौरान मैदान पर चोटिल होना अक्सर लगा रहता है खेल के दौरान ये आम बात होता है। लेकिन कभी कभी ये चोट भयंकर रूप ले लेती है जिसके कारण खिलाड़ियों की दर्दनाक मौते भी हो जाती है जो बेहद दुखद होता है। मैच के दौरान खिलाड़ी की मृत्यु सभी को स्तब्ध कर देती है पूरा क्रिकेट जगत व देश इस घटना से दुखी हो जाता है। आइए जानते है ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में –

1.फिलिप ह्यूज -फिलिप ह्यूज (30 नवम्बर 1988 – 27 नवम्बर 2014) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी थे। वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। ह्यूज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे थे, उन्होने अपना टेस्ट करियर का पदार्पण सन् 2009 में 20 वर्ष की उम्र में किया था। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज होने के साथ साथ कभी कभी विकेटकीपर की भूमिका भी निभाया करते थे। फिलिप एक अच्छे बल्लेबाज थे इसका प्रमाण उन्होंने अपने दूसरे टेस्ट में ही दे दिया था जब वें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डर्बन की उछाल भरी पिच पर  मात्र 20 वर्ष की उम्र में अपना पहला शतक, 115 रन ठोक डाले थे। इस शतक ने ह्यूज को ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र में शतक मारने वाले खिलाड़ी की सूची मे शुमार कर दिया था।

सन् 2014, 25 नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता, शेफील्ड शील्ड के साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के मैच में 63 नाबाद पर खेलते हुए सीन एबॉट की बाउंसर गेंद ह्यूज के हेलमेट के नीचे से उनके सर में लगी, जिससे उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया और मस्तिष्क की नस फट गई। चोट लगने के कुछ ही सेकंड के अंदर ह्यूज वहीं पिच पर गिर गए और उसके बाद मौत होने तक होश में नहीं आ सके।

फिलिप ने हेलमेट पहन रखा था पर बॉल अरक्षित क्षेत्र में लगी। वह वही बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाए गया। जहाँ उनकी सर्जरी हुई और उन्हें गहन चिकित्सा विभाग में रखा गया। उस मैच को तत्काल रद्द कर दिया गया। 27 नवम्बर 2014 को बिना होश आए और अपने 26 वें जन्मदिन से तीन दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का यूएई में खेला जा रहा टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया और एक दिन बढ़ा दिया गया। भारत का और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) एकादश का अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसम्बर 2014 को होने वाला टेस्ट मैच 9 तारीख को स्थगित कर दिया गया।

2.रमन लांबा -(2 जनवरी 1960 उत्तर प्रदेश में – 23 फ़रवरी 1998 ढाका में) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होंने मुख्यतः एक बल्लेबाज के रूप में चार टेस्ट और 32 वनडे खेला। उनकी मृत्यु तब हो गई जब वे बंगबंधु स्टेडियम में ढाका क्लब क्रिकेट मैच में शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट के क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। बल्लेबाज मेहराब हुसैन ने गेंद को जोर से मारा और वह लाम्बा के सिर पर लगी और वापस विकेटकीपर मसूद खालिद के पास पहुंच गई। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान, मोहम्मद अमिनुल इस्लाम याद करते हैं “मैं नया आदमी था और मैंने रमन से पूछा कि क्या वह ठीक है। उन्होंने कहा,’बुल्ली [इस्लाम का उपनाम बुलबुल है] मैं तो मर गया’। हालांकि चोट विशेष रूप से गंभीर प्रतीत नहीं हुई, उन्हें एक आंतरिक रक्तस्त्राव का सामना करना पड़ा और दिल्ली से एक न्यूरोसर्जन को बुलाये जाने के बावजूद शीघ्र ही उनकी मृत्यु हो गई।

भारत के लिए एक एक दिवसीय खिलाड़ी के रूप में रमन लांबा 1986 ऑस्ट्रेलिया कप फाइनल में प्रस्तुत हुए, जहां उन्होंने कपिल देव की गेंद पर अब्दुल कादिर को एक कलाबाजी  कैच लेकर आउट कर दिया था इस मैच में वे एक क्षेत्ररक्षक थे। एक दिवसीय क्रिकेट में उनकी शुरुआत काफी अच्छी रही और उन्होंने अपने पहले ही मैच में 64 रन बनाए और अपने छठे मैच में 102 रन और एक शतक और 2 अर्द्धशतक के साथ प्रति पारी 55.60 के औसत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 278 रन बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया ।

3.अब्दुल अजीज – अब्दुल अजीज का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में में हुआ था। ये एक बेहतरीन विकेट कीपर बल्लेबाज थे । ये पाकिस्तान के तरफ से प्रथम श्रेणी के मैच खेला करते थे । इनकी मृत्यु सीने पर गेंद लग जाने के कारण हुई थी।

4.इयान फोले – (9 जनवरी 1963 – 30 अगस्त 1993)- इयान फोले दाएँ हाथ के इंग्लिश क्रिकेटर थे इसके साथ ही साथ ये बाए हाथ के गेंदबाज भी थे ये शुरूआती दौर में ये मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे आगे चलकर इन्होंने स्पिन गेंदबाजी करनी शुरू कर दी । इनकी मृत्यु 30 साल के बेहद कम उम्र में मैच के दौरान हुई थी।

TRENDING NOW

5.जुल्फिकार भट्टी – जुल्फिकार भट्टी इनकी मृत्यु क्रिकेट खेलने के दौरान सीने पर गेंद लगने से हुई थी। बेगम खुरशीद मेमोरियल टूर्नामेंट टी 20 मैच के दौरान पुल शॉट लगाने के दौरान हुई थी। चोंट लगने के बाद तुरंत इन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ इन्हें मृत घोषित कर दिया गया । इस घटना के बाद पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में 3 दिन का शोक रखा गया था।