Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - March 13, 2016 12:16 PM IST


दुनिया भर के क्रिकेटर अपना दिमागी तनाव कम करने के लिए संगीत का सहारा लेते हैं। सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गानों के बड़े प्रशंसक हैं और जब भी वह अकेले होते हैं, अपने पसंदीदा गाने सुनते हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग भी अपने संगीत की दीवनगी को लेकर खूब जाने जाते हैं। उन्होंने किशोर कुमार के गानों को गुनगुनाते हुए इंदौर में रिकॉर्ड 219 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं कई क्रिकेटरों ने तो बैंड व फिल्मों के लिए भी गाने गाए जिसे लोगों ने खूब सराहा। ऐसे ही चुनिंदा क्रिकेटरों पर हम नजर डालते हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में हार कहीं खतरे की घंटी तो नहीं?
1. सुनील गावस्कर: क्रिकेट के मैदान में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सुनील गावस्कर को गाना गाने का खूब शौक है उन्होंने अपनी गायकी को नए रूप में एक मराठी गाने को गाकर प्रस्तुत किया। गावस्कर ने मराठी गाना “हे जीवन म्हणजे क्रिकेट”(इस जिंदगी का मतलब क्रिकेट है) को गाया जो खूब प्रसिद्ध हुआ। कई मराठी संगीत प्रेमी इस गाने को तो आज भी सुनते नजर आ जाते हैं। गावस्कर ने सिंगिंग में ही नहीं बल्कि अभिनय में भी हाथ आजमाया और वह अगले कुछ सालों में मराठी फिल्म “प्रेमची सावली” में नजर आए।
2. ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली संगीत को अपना दूसरा प्यार बताते हैं। वह गिटार बजाने में माहिर हैं। ली का खुद का बैंड “सिक्स एंड आउट” है जिसके गाने वह समय-समय पर रिलीज करते रहते हैं। ली के बैंड का गाना “कांट बॉल कांट थ्रो” काफी लोकप्रिय हुआ था। उनके इस बैंड में उनके साथ चार अन्य पूर्व क्रिकेटर शेन ली(ली के भाई), गेविन रॉबर्टसन और ब्रेड मैक्नामरा शामिल हैं। ली के इस गाने को ARIA चार्ट के टॉप 100 गानों में शामिल किया गया था। ली ने इसके बाद सन् 2006 में भारत की यात्रा के दौरान भारतीय प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया था जो काफी लोकप्रिय रहा था।
3. एबी डीविलियर्स: दुनियाभर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके एबी डीविलियर्स को एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है जो मैदान में 360 डिग्री में कहीं भी स्ट्रोक लगाने में माहिर है। शायद इसीलिए वह दुनिया के चहेते क्रिकेटरों में से एक हैं। डीविलियर्स सिंगिंग का शौक भी रखते हैं और अब तक उनके कई वीडियो और ऑडियो एलबम लॉन्च हो चुके हैं। डीविलियर्स ने साल 2010 में अपना पहला एलबम Maak Jou Drome Waar( अपने सपनों को साकार करो) लॉन्च किया था। इस एल्बम के एक गाने में उनके अजीज दोस्त फाफ डुप्लेसिस भी साथ में नजर आए थे। आपको बता दें कि डीविलियर्स के नाम क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
4. ड्वेन ब्रावो: क्रिकेट के मैदान पर विकेट लेने और कैच लपकने के बाद अनूठे अंदाज में डांस स्टेप्स करने के लिए मशहूर ड्वेन ब्रावो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। वैसे तो ब्रावो कई सालों से सिंगिंग में हाथ आजमा रहे हैं, लेकिन भारतीय संगीत में हाल ही में ब्रावो ने रुचि लेनी शुरू की है। ब्रावो हाल ही में चलो-चलो गाने में एक भारतीय अभिनेत्री के साथ नजर आए थे। ड्वेन ब्रावो के मुताबिक चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म का लुंगी डांस और तेलूगु रिंगा रिंगा गाना उन्हें बेहद पसंद है। इसके पहले वह उला नामकी तेलगू फिल्म में भी गाना गाते नजर आ चुके हैं। वहीं उनका कैरिबियन स्टाइल का गाना GO GYAL GO बेहद चर्चित रहा था।
5. संजय मांजरेकर: क्रिकेटर से कमेंटेटर बनने वाले संजय मांजरेकर एक अच्छे गायक हैं। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रेस्ट डे नामका एक म्यूजिक एलबम रिलीज किया था। उसके बाद उनके गायन की प्रतिभा तब देखने को मिली जब उन्हें एक बंगाली फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी फिल्म में गीत गाने के लिए कहा। मांजरेकर ने आनंद बजार पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में कहा था, “मेरा बंगाली गानों की ओर हमेशा से रुझान रहा है। मैं किशोर कुमार की पूजा किया करता था। मैंने उनके कई हिंदी गाने सुने हैं, लेकिन बाद में जब मैंने उनके बंगाली गाने सुने तो मुझे और भी खुशी हुई।” मांजरेकर ने अपने पसंदीदा गायक किशोक कुमार के गाने को मुंबई के एक ईवेंट में गाकर अपने साथी खिलाड़ियों को सराबोर कर दिया था।
6. सुरेश रैना: किशोर कुमार के गानों का शौक रखने वाले भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज सुरेश रैना ने हाल ही में सिंगिंग की दुनिया में पर्दापण किया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मेरठिया गैंगस्टर के लिए गाना रिकॉर्ड किया था। इस गाने के बोल, “तू मिली सब मिला और अब क्या मांगू मैं”… हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली थी। रैना ने इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए 4 से 5 घंटों का समय लिया था। भविष्य में रैना फिर से गाना गाते नजर आ सकते हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
