• Home
  • News
  • CWC 2019: Imran Tahir becomes first spinner to bowl first over in World Cup

CWC 2019: विश्‍व कप में पहला ओवर डालने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

साउथ अफ्रीका और इंग्‍लैंड के बीच विश्‍व कप के पहले मुकाबले में इमरान ताहिर ने डाला पहला ओवर।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2019, 05:10 PM IST

Published On May 30, 2019, 05:10 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 05:10 PM IST

Imran Tahir Getty Images

Imran Tahir (File Photo) @ Getty Images

इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ गुरुवार को विश्‍व कप का आगाज हो गया है। साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर जैसे ही विश्‍व कप का पहला ओवर डालने के लिए उतरे तो उन्‍होंने अपने नाम एक खास कीर्तिमान बना लिया। विश्‍व कप के इतिहास में पहला ओवर डालने वाले वो दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।

पढ़ें:- अनाधिकृत टी20 लीग में खेलने पर तीन महीने के लिए बैन हुए रिंकू सिंह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्‍व कप का पहला मुकाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आमतौर पर गेंदबाजी अटैक की शुरुआत करने का मौका तेज गेंदबाजाें को दिया जाता है, लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस ने 40 वर्षीय इमरान ताहिर पर भरोसा दिखाते हुए उन्‍हें नई गेंद की जिम्‍मेदारी दी।

पढ़ें:- इंग्लैंड के लिए विश्व कप जीतना बहुत अच्छा होगा: ब्रेट ली

विश्‍व कप के पहले ओवर में दूसरी बार गिरा विकेट

इमरान ताहिर ने अपने कप्‍तान को निराश नहीं किया। उन्‍होंने पहले ही ओवर में जॉनी बेयरस्‍टो को क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। विश्‍व कप के इतिहास में ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज से पहले केवल 1992 में पहली बार विश्‍व कप के पहले ही ओवर में विकेट गिरा था। उक्‍त मैच में न्‍यूजीलैंड के जॉन राइट आउट हुए थे।

Editor's Pick