प्रिव्यू: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उतरेगी राइजिंग पुणे सुपरजायंट

इन दोनों टीमों के बीच अबतक तीन मैच हुए हैं। जिनमें से दो पुणे सुपरजायंट ने और एक दिल्ली ने जीता है।

Edited By : Devbrat Bajpai |May 12, 2017, 11:57 AM IST

Published On May 12, 2017, 11:57 AM IST

Last UpdatedMay 12, 2017, 11:57 AM IST

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट © IANS & AFP
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट © IANS & AFP

आईपीएल 2017 के 52वें मैच में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीमें आमने- सामने होंगी। राइजिंग पुणे सुपरजायंट जहां 16 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार है। वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स 10 अंकों के साथ छठवें नंबर पर बकरार है। इस मैच में जीत के साथ पुणे प्लेऑफ में पहुंचने के अपने मौके सशक्त करना चाहेगी। क्योंकि अगर उसे इस मैच में हार मिलती है तो कमजोर रन रेट होने के कारण उसे प्ले ऑफ में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर उसे अपने दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी जरूरी है। वहीं अगर वे दोनों मैच हारते हैं तो वे बाहर हो जाएंगे। क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें इस संबंध में टक्कर दे सकती है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली डेयरडेविल्स पहले से ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट: राइजिंग पुणे सुपरजायंट को मैच विजेता के रूप में एक और खिलाड़ी मिल गया है और वह है जयदेव उदानकट। उदानकट के आने से आरपीएस के पास डेथ ओवरों में बहुत सारे विकल्प हो गए हैं। वह इन ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने के साथ विकटों का अंबार लगा देते हैं। वहीं पिछले मैच में जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने रनों का अंबार लगा दिया था वहां उदानकट ने बेहतरीन अंदाज में गेंदबाजी की थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उदानकट के अलावा बेन स्टोक्स भी अच्छी-खासी गेंदबाजी कर रहे हैं। सीजीन की शुरुआत भले ही स्टोक्स के लिए बहुत बढ़िया न रही हो लेकिन जबसे उन्होंने फॉर्म में वापसी की है तबसे वह बैट और गेंद दोनों से चमक रहे हैं। इस सीजन में वैसे तो सुपरजायंट अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन अगर कोई चिंता की बात है तो वह अजिंक्य रहाणे की फॉर्म है। रहाणे इस सीजन में लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं लेकिन कोटला की पिच पर रहाणे अपनी फॉर्म में लौटने का सुबूत पेश कर सकते हैं और अपने बैटिंग पार्टनर राहुल का अच्छा साथ निभा सकते हैं। इस मैच में पुणे इमरान ताहिर और फाफ डू प्लेसी के बगैर खेलेगी। ये दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज खेलने के लिए अपनी देश की टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में इमरान ताहिर की जगह एडम जंपा को टीम में शामिल किया जा सकता है।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट की संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ(कप्तान), एमएस धोनी(विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत, एडम जंपा।

दिल्ली डेयरडेविल्स: गुजरात लायंस के खिलाफ मैच गंवाने के बाद से दिल्ली डेयरडेविल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। जैसा कि पहले से ही दिल्ली टीम को छोड़कर रबाडा, मॉरिस और मैथ्यूज जा चुके हैं, अपनी नेशनल टीम की ओर से खेलेने के लिए। ऐसे में शायद ही दिल्ली अपनी टीम को कोई बदलाव करना चाहेंगे। उनका उद्देश्य बेहतरीन अंदाज में बेफिक्र तरीके से खेलने का होगा

दिल्ली डेयरडेविल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मार्लोन सैमुअल्स, कोरी एंडरसन, कार्लोस ब्रेथवेट, पैट कमिंस/बेन हिल्फेनहॉस, अमित मिश्रा, जहीर खान, मोहम्मद शमी। ,

क्या कहते हैं आंकड़े: इन दोनों टीमों के बीच अबतक तीन मैच हुए हैं। जिनमें से दो पुणे सुपरजायंट ने और एक दिल्ली ने जीता है। ये दोनों जीत पुणे सुपरजायंट ने पिछले सीजन में हासिल की थीं। इस सीजन में हुए पहले मुकाबले में संजू सैमसन के शतक की मदद से दिल्ली ने मैच 97 रन से जीता था।

Editor's Pick