add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पंत और अय्यर पर दिल्ली के लगे करोड़ों रुपए हो रहे वसूल

इस मुकाबले में दिल्ली के दो युवाओं बल्लेबाज कप्तान श्रेयस अय्यर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आतिशी पारी खेल टीम के स्कोर को 196 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दिल्ली की टीम ने इन दोनों ही खिलाड़ी को इस बार रिटेन किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 3, 2018 1:03 PM IST

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में खेले गए मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दिल्ली के दो युवा बल्लेबाज कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने आतिशी पारी खेल टीम के स्कोर को 196 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दिल्ली की टीम ने इन दोनों ही खिलाड़ी को इस बार रिटेन किया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-rajasthan-royals-won-toss-opt-to-bowl-first-vs-delhi-daredevils-707971″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऋषभ पंत की प्रतिभा को देखते हुए ही उनको नीलामी में ना भेजते हुए टीम के साथ बनाए रखने का फैसला किया था। गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है। अय्यर दूसरे खिलाड़ी हैं जिसपर दिल्ली ने भरोसा जताया था।

राजस्थान के खिलाफ पंत ने महज 29 गेंद में तूफानी 69 रन की पारी खेली तो अय्यर ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए। अय्यर ने पहले ओपनर पृथ्वी शॉ (47) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी निभाई। पृथ्वी के जाने के बाद पंत ने मैदान पर कदम रखा और अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने तेजी से रन बटोरने चालू रखे और राजस्थान के हर गेंदबाज को अपना निशाना बनाया। पंत ने 23 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे।

दिल्ली ने पंत और अय्यर को रिटेन किया था

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टीम के दो युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए उनको रिटेन करने का फैसला किया था। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को टीम ने अपने साथ बनाए रखने के लिए कुल 15 करोड़ की रकम खर्च की थी। कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम के साथ बनाए रखने के एवज में दिल्ली के मालिकों ने 7 करोड़ जबकि  ऋषभ पंत के लिए 8 करोड़ की राशि तय की गई थी।

TRENDING NOW

बल्लेबाजी में कर रहे धमाल ऑरेंज कैप की रेस में शामिल

ऋषभ पंत इस सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक के खेले 9 मैचों में 41 की औसत से इस युवा ने 375 रन बनाए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वह सबसे उपर काबिज है।  श्रेयस अय्यर ने अब तक अपने खेले 9 मुकाबलों में 51 की औसत से 307 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।