• Home
  • News
  • Delhi Daredevils vs Kings XI Punjab, IPL 2017 Match 15 Preview: KXIP power-pack batting to face tough from DD

प्रिव्यू: किंग्स इलेवन पंजाब के आतिशी बल्लेबाजों की दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

किंग्स इलेवन पंजाब प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स पांचवें नंबर पर है।

Edited By : Devbrat Bajpai |Apr 15, 2017, 12:16 PM IST

Published On Apr 15, 2017, 12:16 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2017, 12:16 PM IST

किंग्स  इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स  © IANS
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स © IANS

प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर पर बरकरार दिल्ली डेयरडेविल्स अपने तीसरे मैच में चौथे नंबर पर बरकरार किंग्स इलेवन पंजाब से आज दो- दो हाथ करेगी। दोनों ही टीमों ने अब तक हर विभाग में बढ़िया प्रदर्शन किया है और पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज की हैं। ये मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा और इस सीजन में ये दिल्ली डेयरडेविल्स का पहला मैच है। जाहिर है कि वे इस मैदान पर मैच हर हाल में जीतना चाहेंगे।

दिल्ली डेयरडेविल्स: पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स(डीडी) को रिषभ पंत के शानदार अर्धशतक के बावजूद आरसीबी के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और 97 रनों से जीत दर्ज की। ये उनकी आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत थी। इस सीजन की शुरुआत में दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को उस वक्त जोरदार झटका लगा था जब उनके दो मुख्य खिलाड़ी जेपी डुमिनी और क्वींटन डी कॉक टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने के साथ ही उनकी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रिषभ पंत, संजू सैमसन और क्रिस मॉरिस ने उठा ली। संजू सैमसन ने शतक लगाया और वह मौजूदा आईपीएल में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डीडी की गेंदबाजी उनका मुख्य हथियार है। अनुभवी जहीर खान और अमित मिश्रा की अगुआई में उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 157 रनों पर रोक दिया था। हालांकि, उस मैच में पंत के सिवाय उनका कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया और उन्हें करीबी हार का सामना करना पड़ा। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ उनके बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में जहीर खान और अमित मिश्रा ने आपस में 6 विकेट बांटते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स को आसान जीत दिलवा दी।

श्रेयस अय्यर जो कुछ दिनों पहले चिकन पॉक्स के कारण बोहर हो गए थे वह वापस आ गए हैं। वह टीम में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अदित्य तरे की जगह शामिल हो सकते हैं। वहीं, एंजलो मैथ्यूज की भी वापसी हो गई है। लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए कोरी एंडरसन और कर्लोस ब्रेथवेट से टक्कर लेनी होगी जो आसान नहीं है।

दिल्ली डेयरडेविल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: आदित्य तरे/श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, करुण नायर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, जहीर खान(कप्तान)।

किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी की इस सीजन में बहुत चर्चा है। इस लिहाज से ये मैच दिल्ली की गेंदबाजी और पंजाब की बेहतरीन बल्लेबाजी के बीच होगा।

किंग्स इलेवन पंजाब: पिछले मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलवाई है। लेकिन केकेआर के खिलाफ उनकी ये रणनीति काम नहीं आई और सुनील नरेन के आगे उन्हें हथियार डाल देने पड़े। जाहिर है कि उस तरह की गलती वे दिल्ली के खिलाफ दोहराना नहीं चाहेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल और हाशिम अमला को छोड़ दें तो बाकि बल्लेबाज लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं। वे शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। ये चीज दिल्ली डेयरडेविल्स की क्वालिटी गेंदबाजी के आगे उन्हें भारी पड़ सकती है।

वहीं उनकी गेंदबाजी की बात करें तो वे पूरी तरह से घरेलू गेंदबाजों पर निर्भर हैं। अक्षर पटेल स्पिन विभाग की अगुआई कर रहे हैं, उन्हें कोटला में अच्छी चुनौती मिल सकती है। उनके अन्य विकल्प केसी करियप्पा, राहुल तेवतिया, और प्रदीप साहू हैं। और अगर उन्हें यहां तीन स्पिनर खिलाने है तो ईशांत शर्मा या मोहित शर्मा में से किसी एक को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ेगा। पहले तीन मैच में से दो में जीत दर्ज करने बाद किंग्स इलेवन पंजाब शायद ही अपनी प्लेइंग इलेवन में परिवर्तन करे। एकमात्र परिवर्तन वे कोटला की पिच को देखते हुए अतिरिक्त स्पिनर खिलाकर कर सकते हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब संभावित प्लेइंग इलेवन: मनन वोहरा, हाशिम आमला, अक्षर पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, ईशांत शर्मा, वरुण एरॉन।

क्या कहते हैं आंकड़े: इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक किंग्स इलेवन पंजाब का हाथ दिल्ली डेयरडेविल्स के ऊपर रहा है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 10 मैच जीते हैं तो आठ हारे हैं। वहीं कोटला पर भी दिल्ली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है क्योंकि यहां खेले चार के चारों मुकाबले उन्होंने गंवाए हैं।

दोनों टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: आदित्य तरे, सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस, करुण नायर, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, जहीर खान(कप्तान), मुरुगन अश्विन, नवदीप सैनी , शशांक सिंह, एंजलो मैथ्यूज, कगीसो रबाडा, अंकित बावणे, मोहम्मद शमी, जयंत यादव, श्रेयस अय्यर, कार्लोस ब्रेथवेट, चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रतिभू सिंह, बेन हिल्फेनहॉस।

किंग्स इलेवन पंजाब: हाशिम अमला, मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल(कप्तान), डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, वरुण एरॉन, संदीप शर्मा, इशांत शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अनुरीत सिंह, शॉन मार्श, निखिल नाइक, के सी करियप्पा, अरमान जाफर, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह, इयोन मॉर्गन, मैट हेनरी, राहुल तेवतिया, मार्टिन गप्टिल, डैरेन सैमी, रिंगू सिंह, टी नटराजन।

Editor's Pick