This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
वीडियो: क्या आप जानते हैं युवराज सिंह के छह छक्कों के हकीकत के बारे में
स्टुअर्ट ब्रॉड उस दिन को याद करके आज भी कांप उठते हैं। गेंदबाजी करते समय वो आज भी युवराज सिंह के सामने नही आना चाहते हैं।
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:45 PM IST


सन 2007 का आईसीसी टी 20 मैच भारत और इंग्लैंड के बीच का मुकाबला था। जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को छह छक्के मारे थे। आज भी लोग उस पुराने मैच को देख कर रोमांचित हो जाया करते है। आज भी ढेरों लोग वीडियो साईट पर ये वीडियो ज्यादा से ज्यादा सर्च करते है। लोगों द्वारा खासकर यूट्यूब पर ये वीडियो ज्यादा से ज्यादा सर्च किया व देखा जाता है। ये एक विश्व रिकॉर्ड था जिसे युवराज सिंह ने कर दिखाया था। इन लगातार छह छक्कों के बदौलत ही युवराज ने 12 गेंद पर अपने 50 रन भी पुरे कर लिए थे।ये भी पढ़ें:जानिए इन क्रिकेटरों ने क्यों गुदवाए टैटू
TRENDING NOW
स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए वो दिन किसी मनहूस दिन से कम नही थी और ना चाह कर भी उन्हें ये रिकॉर्ड मिल गया। किसी भी बॉलर के लिए ये रिकॉर्ड किसी काले दिन के तरह ही है जो वो कभी अपने नाम नहीं करना चाहेगा। स्टुअर्ट ब्रॉड उस दिन को याद करके आज भी कांप उठते हैं। गेंदबाजी करते समय वो आज भी युवराज सिंह के सामने नही आना चाहते हैं। ये भी पढ़ें: जब क्रिकेट में हुआ एल्युमिनियम के बैट का इस्तेमाल, मच गया बवाल
लेकिन आपको ये नही मालूम होगा कि ये छह छक्के युवराज ने खुन्नस में मारे थे, उनको ये पांच छक्के एड्रियन दिमित्री मैस्करेनहास ने मारे थे वो भी एक ही ओवर में ,इंग्लैंड के इस क्रिकेट खिलाड़ी ने युवराज सिंह को सन 2007 के आईसीसी टी 20 मुकाबले में एक ही ओवर में पांच छक्के मारे थे। जो उनके लिए काफी बुरा था। इसका बदला लेने के लिए युवराज ने अपना निशाना इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड को बनाया और ब्रॉड के एक ही ओवर में छह छक्के मारकर विश्व कीर्तिमान बना डाला।
