481 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना इंग्लैंड ने तोड़े वनडे के कितने रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 481 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाकर इंग्लैंड ने तोड़े वनडे के कई रिकॉर्ड।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 20, 2018, 12:01 AM IST

Published On Jun 20, 2018, 12:01 AM IST

Last UpdatedJun 20, 2018, 12:01 AM IST

Johnny Bairstow smashed 139 off 92 balls © Getty Images

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे वनडे में पुरुष वनडे टीम का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस पारी में टीम के ओपनर जॉनी बेयरस्टो (139) और एलेक्स हेल्स (147) ने शानदार शतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 481 रन का स्कोर खड़ा किया।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह इंग्लैंड का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में तीन विकेट पर 444 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया था।

इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया 481 रन का स्कोर वनडे में दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। 11 दिन पहले ही न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 490 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन वनडे में टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की पारी खेलते ही इयान बेल के 5416 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। मॉर्गन के 180 वनडे में 5443 रन हो गए हैं।

इंग्लैंड पर 3000 रन बनाने वाले मॉर्गन पहले इंग्लिश बल्लेबाज हैं। इयान बेल ने इंग्लैंड की सरजमी पर सबसे ज्यादा 2548 रन बनाए हैं। मॉर्गन के नाम अब 3046 रन हो गए हैं।

मॉर्गन ने इस मुकाबले में महज 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी इंग्लैंड बल्लेबाज की तरफ से बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम पर दर्ज था। बटलर ने 22 गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा करने के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 21 छक्के लगाए। यह एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 22 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

Editor's Pick