- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs Australia: Joe Root surpasses Ricky ponting in most catches in a world cup
जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, बने..
जो रूट मौजूदा विश्व कप में कुल 12 कैच पकड़ चुके हैं।
Published On Jul 11, 2019, 08:41 PM IST
Last UpdatedJul 11, 2019, 08:41 PM IST
Joe Root with Adil Rashid @ AFP
बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे विश्व कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान मेजबान टीम के सीनियर खिलाड़ी जो रूट ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्व कप 2003 में रिकी पोंटिंग द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को आज जो रूट ने तोड़ दिया।
पढ़ें:- ENG vs AUS: फिर उड़ा बैनर के साथ प्लेन, अब ‘बलूचिस्तान के लिए आवाज उठाने की मांग’
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट किसी एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मौजूदा विश्व कप में उन्होंने अपना 10वां मैचों खेलते हुए 12वां कैच पकड़ा। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने साल 2003 में खेले गए विश्व कप में 11 मैच खेलकर इतने ही कैच पकड़े थे।
तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने मौजूदा विश्व कप में 10 कैच लपके। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में काफी खराब रहा। दक्षिण अफ्रीका की टीम लीग स्टेज पर नौ में से महज तीन मुकाबले ही जीत पाई।
पढ़ें:- ‘धोनी ने विश्व कप में दिखाया, उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा है’
हम वतन जोनी बेयरस्टो भी जो रूट से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वो मौजूदा विश्व कप में 10 मैच खेलकर कुल नौ कैच पकड़ चुके हैं। ऐसे में अगर इंग्लैंड की टीम फाइनल में जगह बनाती है तो बेयरस्टो के पास रिकॉर्ड को बेहतर करने का मौका होगा।
आज के मैच की बात की जाए तो स्टीवन स्मिथ 85(119) के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जोनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई है।