- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs Australia: Mitchell surpasses Glenn Mcgrath, takes most wicket in a world cup
मैक्ग्रा को पछाड़ स्टार्क बने एक विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार्क ने एक विकेट निकाला।
Published On Jul 11, 2019, 10:41 PM IST
Last UpdatedJul 11, 2019, 10:41 PM IST
Mitchell-Starc glenn mcgrath
विश्व कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच हारी जरूर, लेकिन उनके तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराने में कामयाब रहे। स्टार्क टूर्नामेंट में अबतक 10 मैचों में कुल 27 विकेट निकाल चुके हैं। इसके साथ ही वो अपने हम वतन व पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का 12 साल पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब हो गए हैं।
पढ़ें:- जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, बने..
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार्क ने एक विकेट निकाला। इस विकेट के साथ स्टार्क किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक विकेट निकालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। विश्व कप 2007 में मैक्ग्रा ने 11 मैचों में कुल 26 विकेट निकाले थे। जो क्रिकेट के महाकुंभ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
पढ़ें:- ENG vs AUS: फिर उड़ा बैनर के साथ प्लेन, अब ‘बलूचिस्तान के लिए आवाज उठाने की मांग’
इस फेहरिस्त में श्रीलंका के चमिंडा वास तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2003 के विश्व कप में कुल 23 विकेट निकाले थे। श्रीलंका के ही हमवतन मुथैया मुरलीधरन भी एक विश्व कप में 23 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने ये कारनामा 2007 के विश्व कप में किया था। ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट ने 2007 विश्व कप में 23 विकेट ही निकाले थे।