- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs west indies: Stuart broad scores 3rd fastest half century for england in Test
मैनचेस्टर में अर्धशतक जड़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 62 रनों की शानदार पारी खेली।
Published On Jul 26, 2020, 10:43 AM IST
Last UpdatedJul 26, 2020, 10:43 AM IST
स्टुअर्ट ब्रॉड (Twitter)
इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन गेंद के साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। ब्रॉड ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाया।
ब्रॉड इंग्लैंड के लिए टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रॉड ने इस मैच में 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने 45 गेंदों पर नौ चौके एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकार्ड इयान बॉथम के नाम हैं। उन्होंने 1981-82 में भारत के खिलाफ दिल्ली में 28 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। दूसरे नंबर पर भी बॉथम ही हैं। बॉथम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।
BCCI के बाद ICC के बॉस बनेंगे सौरव गांगुली; कुमार संगकारा ने किया समर्थन
ब्रॉड, पूर्व बल्लेबाज एलेन लैम्ब और पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फिलटॉफ के साथ इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। लैम्ब ने 1991-92 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 गेंदों में ही अर्धशतक जमाया था। वहीं फिलंटॉफ ने 2001-02 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।
वैसे टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के रिकार्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच मिस्बाह उल हक के नाम हैं जिन्होंने 2014 में अबु धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे।