• Home
  • News
  • England vs West Indies, T20 World Cup 2016, Final at Kolkata: Battle for glory

टी20 विश्व कप 2016, फाइनल(प्रिव्यू): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगी खिताबी टक्कर

दोनों ही टीमें खिताब से एक कदम की दूरी पर हैं दोनों में जो भी टीम विजेता बनेगी वो दूसरी बार टी20 की विश्व चैंपियन टीम बनेगी

Edited By : Jay Jaiswal |Apr 02, 2016, 11:54 AM IST

Published On Apr 02, 2016, 11:54 AM IST

Last UpdatedApr 02, 2016, 11:54 AM IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खिताबी मुकाबले के लिए इडेन गार्डन के मैदान में भिड़ेंगे © Getty Images
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खिताबी मुकाबले के लिए इडेन गार्डन के मैदान में भिड़ेंगे © Getty Images

रविवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2016 का फाइनल मुकाबला कोलकाता के इडेन गॉर्डन मैदान में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टू्र्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात दी थी, तो वेस्टइंडीज ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों ही टीमें खिताब से एक कदम की दूरी पर हैं। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर चैंपियन बनना चाहेंगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में जो भी इस फाइनल में जीत हासिल करेगी वो दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब पर अपने नाम करेगी। वैसे तो ये मुकाबला बराबरी का है लेकिन वेस्टइंडीज के साथ एक मनोवैज्ञानिक बढ़त ये होगी की उसने सुपर टेन में इंग्लैंड को हराया था। इस मैच में दर्शकों को रनों के अंबार लगने की उम्मीद है। ALSO READ: वीडियो: बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘अजहर’ का ट्रेलर रिलीज किया

बात करें दोनों टीमों की तो दोनों टीमों के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के लिए जो रूट, जेसन रॉय और जॉश बटलर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा इयॉन मोर्गन, एलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाज भी इंग्लैंड के पास है जो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। अगर इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। जॉर्डन ने खासतौर पर अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है। बेन स्टोक्स ने एक ऑलराउंडर की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। ALSO READ: वीडियो: विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद एम एस धोनी ने पत्रकार को लताड़ा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बात करें वेस्टइंडीज टीम की तो सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। क्रिस गेल, जॉनसन चार्ल्स, लैंडल सिमंस, आन्द्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को काफी मजबूत बना देते हैं। भारत के खिलाफ सिमंस और चॉर्ल्स ने दो विकेट जल्दी गंवा देने के बाद भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। इसने अलावा निचले क्रम में कप्तान डैरेन सैमी और दिनेश रामदीन भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। तेज गेंदबाजी वेस्टइंडीज की कमजोर कड़ी है। लेकिन स्पिन गेंदबाजी में उनके पास दो टी20 स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। सुलेमान बेन और सैमुअल बद्री से इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। ALSO READ: भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का फुल स्कोर कार्ड

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

वेस्टइंडीज:
डैरेन सैमी(कप्तान), जानसन चार्ल्स, आन्द्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, मार्लोन सैमुअल्स, दिनेश रामदीन(विकेटकीपर), आन्द्रे रसेल, सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, जेसन होल्डर, जेरेम टेलर, एस्ले नर्स, इविन लुईस।

इंग्लैंड:
एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जो रूट, इयोन मोर्गन(कप्तान), जोस बटलर(विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, डेविड विले, आदिल रशीद, लियाम प्लंकेट, जेम्स विन्स, रीस टॉपले, लियाम डॉसन, सैम बिलिंग्स।

Editor's Pick