Devarchit Varma
Devarchit Varma is senior writer with CricketCountry. He can be followed on Twitter @Devarchit
Written by Devarchit Varma
Last Updated on - January 7, 2016 4:22 PM IST


मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किए जा रहे भंडारी कप 2015-16 के बारे में कुछ दिनों पहले शायद ही कोई जानता था, लेकिन प्रनव धनवड़े के इस सीरीज के एक मैच में इतिहास रचने के बाद विश्व भर की क्रिकेट बिरादरी को अब इस टूर्नामेंट का नाम मुंहज़ुबानी याद हो गया है। दाहिने हाथ के 15 साल के बल्लेबाज धनवड़े मुंबई के पास के कस्बे कल्यान के रहने वाले हैं। वह पूरी धरती में किसी भी स्तर की क्रिकेट की एक पारी में 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जितने रन धनवड़े ने बनाए हैं वह बड़े-बड़े बल्लेबाज को अचरज में डालने वाले हैं। धनवड़े ने अपनी 1,009 रनों की नाबाद पारी के दौरान महज 323 गेंदों का सामना किया और 395 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 129 चौके और 59 छक्के ठोंके। उनकी टीम केसी गांधी स्कूल ने अपनी पारी विशाल स्कोर 1,465/3 पर घोषित कर दी। यह पहली बार हुआ जब क्रिकेटकंट्री के संपादक अभिषेक मुखर्जी ने बताया कि बल्लेबाज के व्यक्तिगत स्कोर में कॉमा का इस्तेमाल किया गया। ये भी पढ़ें: प्रनव धनवड़े ने एक पारी में 1,000 रन बनाकर रच दिया इतिहास
धनवड़े रातोंरात सनसनी बन गए हैं और आज उनका परिवार उनके द्वारा प्राप्त किए गए अद्भुत रिकॉर्ड के जश्न में डूबा हुआ है। चारों ओर से धनवड़े को बधाईयां दी जा रही हैं। या यूं कहें कि शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “उम्र को ध्यान में रखते हुए यह किसी भी परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाज है।”
यह तथ्य है कि सचिन कभी कभार ही ट्विटर पर नजर आते हैं। यहां तक कि वह अपने अधिकतर ट्वीट्स में हैशटेग का इस्तेमाल भी नहीं करते, क्योंकि ज्यादातर जो वह ट्वीट करते हैं वही ट्रेंडिंग टॉपिक बन जाता है( ब्रिटिश एयरवेज मामला तो याद ही होगा)। मंगलवार को सचिन ने अपनी आदत के उलट धनवड़े की पारी से प्रभावित होकर हैशटैग #PranavDhanawade का इस्तेमाल किया जो भारत में ट्रेंड कर रहा है। धनवड़े को लगातार दुनिया भर से शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। बुधवार शाम को वही धनवड़े ने भारत की लीडिंग क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेटकंट्री को अपना साक्षात्कार दिया। धनवड़े का साक्षात्कार क्रिकेटकंट्री रिपोर्टर देवारचित वर्मा ने लिया। धनवड़े के साथ बातचीत के कुछ अंश।
क्रिकेटकंट्री (सीसी): सबसे पहले, आपको कीर्तिमान के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्या आप सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के बारे में पहले से जानते थे?
प्रनव धनवड़े(पीडी): बहुत-बहुत धन्यवाद। हां, मैं इस रिकॉर्ड के बारे में पूरी तरह से जानता था। जब मैं बल्लेबाजी करते हुए रन बना रहा था तो यह बात मेरे दिमाग में थी। इसके बारे में मैंने बहुत पहले पढ़ा था।
सीसी: आपने(एईजे कॉलिन्स के स्कोर 628) का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड खेल के पहले ही दिन तोड़ दिया। यह कैसे हो पाया?
पीडी: जब मैं 300 और 400 रनों के बीच में बल्लेबाजी कर रहा था तब ही मैं रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सोचने लगा था। मैं बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा था और 1,000 रन बनाने का आइडिया अगले दिन में मेरे दिमाग में आया जब मैं 500-600 के आस-पास बल्लेबाजी कर रहा था। मैंने सोचा कि अब मैं उतने रन बना पाऊंगा।
सीसी: विपक्षी टीम कमजोर थी — इस टीम में 11 साल की उम्र का भी एक क्रिकेटर था — लेकिन जो आपने प्राप्त किया उसे मिटाया नहीं जा सकता। मैदान भी काफी छोटा था। आपका क्या कहना है?
पीडी: हां, यह मेरे लिए एक विशेष उपलब्धि है। शायद, मैं कहूंगा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे सीधा और तेज हिट करना पसंद है। हां, विपक्षी टीम में कुछ खिलाड़ी थे जो काफी कम उम्र के थे। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरा कैच दो से तीन बार छोड़ा। पर मुझे नहीं लगता कि उन्होंने स्टंपिंग का कोई भी मौका गंवाया।
सीसी: 1,000 रन के कीर्तिमान तक पहुंचने के बारे में क्या कहेंगे? पारी घोषित कब घोषित की जानी थी?
पीडी: जैसा कि मैंने कहा, मैं तब से ही 1,000 रन बनाने के बारे में सोचने लगा था जब मैंने 500 रन पूरे किए थे। जब मैंने खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी करना शुरू की तो टीम ने मुझे ध्यान में रखकर निर्णय लिया कि वह पारी तब तक घोषित नहीं करेंगे जब तक मैं 1,000 रन पूरे नहीं कर लूंगा। यह निर्धारित किया गया था कि मेरे 1,000 पूरे करने के एक ओवर बाद तक हम बल्लेबाजी करेंगे।
सीसी: क्या आपने इस कीर्तिमान जितना स्पेशल करने के बारे में पहले कभी सोचा था?
पीडी: मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। मुझे आक्रामक बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। गेंद को आक्रामक अंदाज में हिट करना मुझे पसंद है। मुझे टी20 प्रारूप पसंद है, क्योंकि गेंद को हिट करना मेरा स्वभाविक अंदाज है। जिस तरह से एबी डीविलियर्स टी20 में बल्लेबाजी करते हैं वह मुझे पसंद है, सचिन तेंदुलकर भी मेरे पसंदीदा हैं।
सीसी: सचिन तेंदुलकर के द्वारा आपको बधाई देने पर कैसा लगा?
पीडी: बहुत अच्छा लगा।
सीसी: महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जितनी समय तक आपने बल्लेबाजी की वह बल्लेबाजी नहीं कर पाते उन्होंने कहा, वह बोर हो जाते। आपने पूरे खेल के दौरान किस तरह अपने आपको प्रस्तुत किया?
पीडी: कुछ समय के लिए मैं भी बोर हो गया था। मैं लगातार रन बना रहा था और एक समय मैं परेशान हो गया था। लेकिन मेरे कोच मोबीन खान लगातार मुझे प्रेरित करते रहे और दृढ़ बने रहते हुए कहा कि मैं जारी रखूं। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैं बहुत अभ्यास करता हूं और मेरी फिटनेस अच्छी है। जैसा कि हम लगातार प्रशिक्षण लेते रहते हैं इसलिए स्टेमिना भी अच्छा है। इसिलए इन बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे बल्लेबाजी करते हुए कोई तकलीफ नहीं हुई।
सीसी: आगे की योजना क्या है? कुछ खबरों के मुताबिक आप रणजी ट्रॉफी खेलना चाहते हैं, लेकिन आईपीएल के बारे में क्या?
पीडी: मैं अपने आपको किसी भी चीज के लिए सीमित नहीं रखना चाहता। जो भी मौके मेरे रास्ते में आएंगे मैं उन सबमें हाथ आजमाऊंगा। मैं रणजी ट्रॉफी से आईपीएल सब कुछ खेलना चाहता हूं
सीसी: आपके कोच ने कथित तौर पर कहा है कि आपने हाल ही में क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया है। क्या यह सच है?
पीडी: मुझे ऐसा कतई नहीं लगता। मैं अपनी क्रिकेट के बारे में गंभीर हूं और मैं जितना खेल सकता हूं खेलूंगा। जो भी मौके मिलेंगे उनका लाभ उठाने के लिए मैं तैयार हूं।
(DevarchitVarma is senior writer with CricketCountry. He can be followed on Twitter @Devarchit)
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
