Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 24, 2017 11:13 AM IST


भारत में क्रिकेट के खेल को लेकर जो दीवानगी है वह किसी और खेल को लेकर कभी नहीं बन पाई। उसका एक कारण है कि क्रिकेट के बराबर प्रचार प्रसार किसी और खेल का नहीं किया गया और यही कारण है कि देश का युवा इस खेल को दिलोजान से पसंद ही नहीं करता बल्कि टीम इंडिया की ओर से खेलने को लेकर लालायित रहता है। इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी बनने के लिए एक प्लेयर को सब कुछ छोड़ना पड़ता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही उस पर पैसों की बरसात होने लगती है। महंगी कारें खरीदना, महंगे होटलों में रहना वह महंगे-महंगे शौक भी आसानी से पूरे कर लेता है लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन खिलाड़ियों की सैलरी कितनी होती है?
भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी जान कर आप हैरान रह जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ी अच्छी खासी रकम विज्ञापनों के जरिए भी बना लेते हैं। तो आइए जानते हैं। बीसीसीआई(भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की तरफ से भारतीय खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में कितनी रकम दी जाती है। आपको बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रेक्ट में बदलाव किया है और 2016/17 कॉन्ट्रेक्ट के तहत खिलाड़ियों की सैलरी में अच्छी- खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई गई है।
ग्रेड A:
बीसीसीआई खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग ग्रेड A, B और C देती है। ग्रेड A में जो खिलाड़ी आते हैं उनको बीसीसीआई सैलरी के तौर पर 2 करोड़ रूपये की सैलरी एक साल में देती है, इसके अलावा इन खिलाड़ियों को 1 टेस्ट मैच खेलना के लिए 15 लाख, 1 वनडे खेलने के लिए 6 लाख और एक T20I मैच खेलने के लिए 3 लाख की राशि दी जाती है। ग्रेड A में महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रविचन्द्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय को मिलाकर कुल 7 खिलाड़ी हैं।
ग्रेड B:
ग्रेड B में आने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई सैलरी के तौर पर 1 करोड़ रूपये की सैलरी एक साल में देती है। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को 1 टेस्ट मैच खेलने के लिए 6 लाख, 1 वनडे खेलने के लिए 6 लाख और एक T20I मैच खेलने के लिए 3 लाख की राशि दी जाती है। बीसीसीआई ने ग्रेड B में कुल 9 खिलाड़ियों को रखा है। इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह।
ग्रेड C:
इसी तरह ग्रेड C में आने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई सैलरी के तौर पर 50 लाख रुपये की सैलरी एक साल में देती है, मैच खेलने के लिए इन खिलाड़ियों को भी B ग्रेड में आने वाले खिलाड़ियों के बराबर पैसे ही मिलते हैं। इस लिस्ट में कुल 16 खिलाड़ी हैं। जिसमें शिखर धवन, अंबाती रायुडू, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आशीष नेहरा, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मंदीप सिंह, धवल कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर, रिषभ पंत।
बोनस:
इसके अलावा यदि कोई खिलाड़ी वनडे या टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाता है तो उसके 5 लाख रूपये अलग से बोनस के रूप में मिलते हैं चाहे वो किसी भी ग्रेड का हो। टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने पर 7 लाख रूपये, 5 विकेट चटकाने पर 5 लाख रूपये और यदि कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट चटका लेता है तो उसको ईनाम के तौर पर 7 लाख रूपये अलग से मिलता है।
टीम का परफॉर्मेंस बोनस: खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई खिलाड़ी को प्रदर्शन पुरस्कार भी देती है। जिसके अंतर्गत अगर कोई खिलाड़ी शीर्ष तीन टीमों के खिलाफ अर्धशतक या शतक जड़ता है तो उन्हें सैलरी में 30 से 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी जाती है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
