This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जानिए टीम इंडिया के नए चेहरे बरेंदर सिंह सरन के बारें में कुछ बातें
पंजाब के तरफ से खलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में 6 मैचों में 14 विकेट झटक कर सभी को प्रभावित किया
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:50 PM IST


नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे में चयनित बरेंदर सिंह सरन का जन्म 10 दिसम्बर 1992 को हरियाणा के सिरसा में हुआ। बचपन में सरन अपना करियर बॉक्सिंग में बनना चाहते थे उनके बॉक्सिंग कोच जगदीश सिंह थे जिन्होंने भारत के लिए कई ओलिंपिक स्टार होनहार ख़िलाड़ी तैयार किये है इनके शिष्यों में से एक बीजिंग ओलंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंद्र सिंह भी है। क्रिकेट का बुखार ऐसा चढ़ा कि सरन अपने बॉक्सिंग कोच को बिना बताए बॉक्सिंग स्कूल से चले आए। जिसके बाद इन्होंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया। ये मोहाली गए जहा किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा नए प्रतिभावान खिलाडियों की खोज हो रही थी इन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओ को खुश कर दिया। इन्होंने अपना पहला घरेलु मैच पंजाब की तरफ से ओड़िसा के खिलाफ खेला।
ये एक यादगार मैच था जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सरन ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए 66 रन देकर 3 विकेट लिए और दुसरे मैच में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। इसके बाद आईपीएल के 8वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 10 लाख के बेस प्राइस पर चुना गया।
इन्होंने इसके बाद भी अपना शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन जारी रखते हुए रणजी 2015-16 में सात मैच खेले जिसमें इन्होंने 35.66 के औसत से 18 विकेट भी झटके। पंजाब के तरफ से खलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में 6 मैचों में 14 विकेट झटक कर सभी को प्रभावित किया।
इसके बाद लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहे 23 साल के सरन को टीम में चुना गया। धोनी की कप्तानी वाली टीम 12 से 31 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी।
उनके कोच सुखविंदर टीकू टीम इंडिया में बरेंदर के चयन से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि बरेंदर में स्पीड और स्विंग दोनों हैं और इन-स्विंग उसकी ताकत है। ये भी पढ़े: अरुण जेटली के समर्थन में आगे आए वीरेन्द्र सहवाग
TRENDING NOW
