हनुमा विहारी ने की विराट-पुजारा की इस मामले में बराबरी

पहली पारी में उन्होंने ना सिर्फ 56 रन की पारी खेली बल्कि टीम को मुश्किल वक्त में सहारा भी दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 10, 2018, 11:02 AM IST

Published On Sep 10, 2018, 11:02 AM IST

Last UpdatedSep 10, 2018, 11:02 AM IST

Virat Kohli and Cheteshwar Pujara

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में टेस्ट डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने शानदार अर्धशतक जमाया। पहली पारी में उन्होंने ना सिर्फ 56 रन की पारी खेली बल्कि टीम को मुश्किल वक्त में सहारा भी दिया।

हनुमा ने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में ही अर्धशतक जमाया और उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए जिनके नाम इस सीरीज में खास उपलब्धि है। हनुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन की पारी के दौरान 124 गेंद खेले जो इंग्लैंड सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने खेले हैं सबसे ज्यादा गेंद

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा बार 100 से अधिक गेंद खेले हैं। सीरीज में दो शतक जमाने वाले कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार पारी में 100 से ज्यादा गेंद का सामना किया है। चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी के दौरान तीन मर्तबा जबकि रहाणे ने दो बार 100 से अधिक गेंद खेले हैं।

विहारी की शानदार साझेदारियां

हनुमा ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद सातवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 77 रन जोड़े और टीम को इंग्लैंड को बड़ी बढ़त बनाने से रोका ।

इंग्लैंड के खिलाफ हनुमा का टेस्ट डेब्यू

हनुमा ने भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले हनुमा 292 वें खिलाड़ी हैं।

 

Editor's Pick