add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Birthday Special: क्रिकेट की दुनिया ने देखा पहला जुड़वा, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए 35,025 रन

स्टीव ने 168 जबकि मार्क वॉ ने 128 टेस्ट मैच खेले

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - June 2, 2020 7:11 AM IST

वर्ल्ड क्रिकेट के जब सफल और फेमस जुड़वा भाइयों की बात आती है तो सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया के वॉ ब्रदर्स होते हैं। स्टीव वॉ और मार्क वॉ आज यानी 2 जून 2020 को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों भाइयों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साथ एक दशक से अधिक समय तक खेला। दोनों का जन्म 2 जून 1965 को न्यू साउथ वेल्स के केंटरबरी में हुआ था।

स्टीव ऑल टाइम महान कप्तानों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने मार्क वॉ से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। स्टीव ने साल 1985 में भारत के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके एक साल बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टीव वॉ ने 1987 के वर्ल्ड कप में बटोरी सुर्खियां

स्टीव साल 1987 के वर्ल्ड कप में पहली बार सुर्खियों में आए जब उन्होंने डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की। इसके चलते उन्हें ‘आइसमैन’ का टैग दिया गया। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

मार्क वॉ ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा शतक 

साल 1991 एशेज सीरीज के दौरान खराब प्रदर्शन की वजह से स्टीव को टीम से ड्रॉप कर उनके भाई मार्क को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। मार्क ने अपने डेब्यू टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सैकड़ा जड़ दिया।

वॉ ब्रदर्स ने विंडीज के खिलाफ एक साथ खेले टेस्ट सीरीज 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम में स्टीव की वापसी हुई और दोनों भाई कैरेबियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान एक साथ खेले। दोनों एक साथ किसी टेस्ट मैच में खेलने वाले पहले जुड़वा भाई थे।

तब स्टीव ने 200 जबकि मार्क ने 126 रन की पारी खेली थी 

इसी तरह 1994-95 में दोनों भाइयों ने शानदार पारी खेली। दोनों ने शतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जमैका में वेस्टइंडीज को चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में हराकर यादगार सीरीज जीती। उस टेस्ट में स्टीव ने 200 जबकि मार्क ने 126 रन की पारी खेली थी।

दोनों ने एक साथ खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 35,025 रन बनाए

दोनों ने ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 35,025 रन बनाए। स्‍टीव और मार्क वॉ पहले ऐसे जुड़वा भाई हैं जिन्‍हें पुरुष टेस्‍ट टीम की ओर से एकसाथ खेलने का मौका मिला। दोनों कुल 108 टेस्‍ट मैचों में साथ खेले।

मार्क का करियर स्टीव से दो साल पहले खत्म हो गया 

दोनों भाई बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। दोनों ने न सिर्फ टेस्‍ट बल्कि वनडे में भी खूब कमाल दिखाए। हालांकि जब रिटायरमेंट की बात आई, तो मार्क का करियर स्‍टीव से दो साल पहले ही खत्‍म हो गया था। स्‍टीव ने जहां 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा वहीं मार्क ने अपना आखिरी मैच 2002 में खेला था।

मार्क वॉ ने 128 टेस्ट मैच खेले 

मार्क ने 128 टेस्ट मैचों में 41.81 की औसत से कुल 8029 रन बनाए जबकि 244 वनडे में 39.35 की औसत से कुल 8500 रन जुटाए। मार्क वॉ के नाम टेस्ट मैचों में 20 शतक और वनडे में 18 शतकीय पारी दर्ज है।

स्टीव वॉ ने टेस्ट में 10 हजार से अधिक रन बनाए 

स्टीव ने 168 टेस्ट मैचों में 51.06 की औसत कुल 10927 रन बनाए वहीं 325 वनडे इंटरनेशनल में 32.90 की औसत से कुल 7569 रन बटोरे। स्टीव ने टेस्ट में 32 शतक जबकि वनडे में 3 शतक जड़े। दाएं हाथ के गेंदबाज स्टीव ने टेस्ट मैचों में 92 जबकि वनडे में 195 विकेट चटकाए।