- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harmanpreet Kaur urges fans to continue showing faith and trust in Women cricket team
एशिया कप में हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने फैंस से की भावुक अपील
छह बार एशिया कप जीत चुकी भारतीय टीम 2018 के टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल हार गई।
Published On Jun 12, 2018, 03:47 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2018, 03:47 PM IST
Harmanpreet Kaur © Getty Images
लगातार छह बार एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम हाल ही में मलेशिया में आयोजित हुए टूर्नामेंट के सातवें सीजन में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हार गई। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फैंस से टीम का साथ देने और खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने की अपील की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किए एक भावुक पोस्ट में हरमनप्रीत ने लिखा, 22 यार्ड के बाहर, नो बॉल, वाइड, चौकों, छक्कों, शतकों, हार और जीत से दूर क्रिकेट का सबसे अहम हिस्सा रहता है- अच्छी और बुरी भावनाओं का एक सैलाब। मैदान पर कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय दिखाने के बाद हार का सामना करना बेहद मुश्किल होता है। ये हमारे लिए दिल तोड़ने वाली हार थी।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/usman-khawaja-becomes-2nd-australian-to-score-debut-hundred-in-county-championship-719542″][/link-to-post]
हरमन ने आगे लिखा, “हम सबने मेहनत की थी लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। पूरा देश उम्मीद कर रहा थी कि हम सातवीं एशिया कप घर वापस लाएंगे। टीम ने भी यही उम्मीद की थी। हमने पूरी लड़ाई की लेकिन क्रिकेट में एक खराब दिन तो होता ही है। मैं अपने पूरे दिल से आप सभी ये बात कहना चाहती हूं, हमें फैंस के प्यार और समर्थन की जरूरत है। आप लगातार हम पर भरोसा दिखाते रहे, हम टीम का सम्मान वापस लाएंगे। सभी को शुक्रिया, रब राखा।”
टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में पांच में से चार मैच जीतकर अंकतालिका में सबसे ऊपर जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मैच में टीम की किस्मत खराब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुई टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 112 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रनों की एकतरफा पारी खेली। निगर सुल्ताना और रुमाना अहमद की शानदार साझेदारी की मदद से बांग्लादेश टीम ने 3 विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया।