हसीन जहां ने पति मोहम्‍मद शमी पर फिर फेंका 'बाउंसर'

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी इस समय आईपीएल में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की ओर से खेल रहे हैं

Edited By : Kamlesh Rai |Apr 28, 2018, 05:36 PM IST

Published On Apr 28, 2018, 05:36 PM IST

Last UpdatedApr 28, 2018, 05:36 PM IST

Haseen jaha © IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और उनकी पत्‍नी हसीन जहां पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के रिश्‍तों में काफी कड़वाहट आ गई है। हसीन ने अपने पति शमी पर फिर एक आरोप रूपी ‘बाउंसर’ फेंका है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-stats-preview-rohit-sharma-dwayne-bravo-can-reach-these-milestone-706466″][/link-to-post]

हसीन जहां ने शनिवार को आरोप लगाया कि शमी ने बंगाल अंडर- 22 टीम में चयन के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनाया था। यह आरोप हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लगाया है। हसीन ने शमी के ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन दिया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि जन्म तारीख साल 1982 की है। शमी की मौजूदा उम्र 28 साल है, जिसके बारे में हसीन ने दावा किया है कि वह झूठा है। हसीन ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘देखो दोस्तों, शमी अहमद की कब की पैदाइश है और मीडिया में बैठकर दुनिया के सामने खुद को 1990 का बताता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हसीन जहां बोलीं- कैब और बीसीसीआई को उल्‍लू बनाया

हसीन जहां ने लिखा है कि शमी ने जाली प्रमाणपत्र बनाकर बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) को उल्लू बनाया और पब्लिक को भी। अंडर-22 में खेलने के लिए 1990 का झूठा सर्टिफिकेट बनाया। आप बताओ कि उस लड़के का क्या दोष था जो सच में 22 साल का था। शमी अहमद की वजह से नहीं खेल पाया। शमी ने दुनिया को बताया कि उम्र में मैं बड़ी हूं, लेकिन कौन बड़ा है उम्र में देखो। सिर्फ यही नहीं, कई सारे गलत डॉक्यूमेंट्स बनाए इसने। आप सब देखना बीसीसीआई और कैब अब भी शमी अहमद की गलती को ढकेगी, क्यों ढकेगी आप सबको पता है।

कुछ घंटे बाद पोस्‍ट को हटाया

हसीन जहां के फेसबुक अकाउंट से जो पोस्‍ट किया गया था उसे लगभग चार घंटे के बाद हटा लिया गया। किसने इस पोस्ट को डिलीट किया है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।इस समय मोहम्‍मद शमी आईपीएल में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की ओर से खेल रहे हैं।

Editor's Pick