×

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी

शिखर धवन, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों के बल्ले से रन तभी निकले हैं जब उनको रोहित या विराट का साथ मिला है

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - February 28, 2016 3:21 PM IST

भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली और रोहित शर्मा लगातार अपना योगदान दे रहे हैं ©PTI
भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली और रोहित शर्मा योगदान दे रहे हैं ©PTI

मौजूदा समय में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार जीत हासिल कर रही है। लेकिन भारतीय टीम का ये शानदार प्रदर्शन दो बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर ही टिका हुआ है। वैसे तो भारतीय बल्लेबाजी 9 नंबर तक दिखती है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही कहानी बयां करती है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा और विराट कोहली ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकि बल्लेबाज या तो रन तब बनाते हैं जब इन दोनों बल्लेबाजों में किसी एक के बल्ले से रन निकलें हो या दोनों में कोई एक क्रीज पर मौजूद हो। विपक्षी टीम के लिए भी रोहित और विराट ही सबसे पहली चुनौती हैं। अगर इन दोनों बल्लेबाजों को हटा दे तो भारतीय बल्लेबाजी बड़े नामों के बावजूद बेहद साधारण दिखाई देती है। ALSO READ: क्या एक दशक पहले विराट कर पाते आमिर की तारीफ?

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट को आराम दिया गया। पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। इसके टीम के बाकि बल्लेबाजों ने तू चल मैं भी आया की कहावत साबित कर दी और नौवें नंबर तक बल्लेबाजी रखने वाली भारतीय टीम 101 रनों पर सिमट गई। शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। विराट की गैरमौजूदगी और रोहित का सस्ते में निपट जाने का खामियाजा भारत को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा। हालांकि टीम ने अगले दो मैच टीम को जीत मिली और इस कमी पर पर्दा डल गया। ALSO READ: क्या करेगी भारतीय टीम अगर जसप्रीत बुमराह या आशीष नेहरा चोटिल हो गए?

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की ये कमी एक बार फिर उजागर हुई। रोहित शर्मा सस्ते में निपट गए। रहाणे और रैना जैसे बल्लेबाज विकेट पर टिकने की हिम्मत नहीं दिखा सके। वो तो भला हो कि विराट कोहली इस सीरीज में भारतीय टीम के साथ हैं और उन्होने अपनी क्लास का परिचय देते हुए टीम को मैच जीता दिया। लेकिन अगर विराट नहीं होते तो क्या भारतीय टीम ये मैच जीत पाती। भारत के 85 रनों में 49 रन अकेले विराट ने बनाये। भारत के सात बल्लेबाजों में 5 दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

TRENDING NOW

ये दो मौके इस बात को बताने के लिए काफी है कि विराट और रोहित के बिना मौजूदा भारतीय बल्लेबाजी किस दर्जे की है। हांलाकि रोहित और विराट के अलावा भी टीम में कई बड़े नाम हैं। लेकिन धवन, रैना, धोनी और युवराज जैसे बल्लेबाजों के बल्ले से रन तभी निकले हैं जब उनको रोहित या विराट का साथ मिला है। ऐसे में भारतीय टीम को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि अगर भारत को टी20 विश्व कप जीतना है तो भारत को विराट और रोहित के फ्लॉप होने पर भी अच्छे रन बनाने होंगे। तभी जीत हासिल होगी।