- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Champions Trophy 2017, Bangladesh v New Zealand: 5 records by Mahmudullah and Shakib Al Hasan
बांग्लादेश को जीत दिलवाने के साथ शाकिब और महमदुल्लाह ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
शाकिब अल हसन और महमदुल्लाह ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 224 रनों की साझेदारी निभाई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की ओर से किसी भी विकेट के लिए निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है।
Published On Jun 10, 2017, 05:04 PM IST
Last UpdatedJun 10, 2017, 05:04 PM IST

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को एक रोमांचक मैच में 5 विकेट से हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने एक समय 33 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में लग रहा था कि बांग्लादेश जल्दी ही मैच हार जाएगा लेकिन इसी बीच बांग्लादेश के दो अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन और महमदुल्लाह खूंटा गाड़कर जम गए और टीम को 47.2 ओवरों में 5 विकेट से जीत दिलवा दी। जीत के कुछ देर पहले शाकिब अल हसन 114 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं महमदुल्लाह 102 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इन दोनों ने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए नजर डालते हैं।
– शाकिब अल हसन और महमदुल्लाह ने इस दौरान पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 224 रनों की साझेदारी निभाई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की ओर से किसी भी विकेट के लिए निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके अलावा यह चैंपियंस ट्रॉफी में पांचवें विकेट के लिए निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में ये किसी भी विकेट के लिए निभाई गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर शेन वॉटसन और रिकी पोटिंग की साझेदारी है। दोनों ने साल 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ सैंचुरियन में 252 रनों की साझेदारी निभाई थी।
– यह दूसरा मौका है जब किसी एक वनडे मैच में दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने शतक बनाए। इसके पहले ये कारनामा साल 2015 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तमीम इकबाल और मुशिफिकुर रहीम ने ने मुकम्मल किया था। इस मैच में दोनों ने 178 रन जोड़े थे।
– न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में किसी भी विकेट के लिए बनाई गई यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर- राहुल द्रविड़ की जोड़ी के नाम है। दोनों ने साल 1999 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 331 रन जोड़े थे। सचिन ने इ मैच में 186 रन नाबाद बनाए थे। ये भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश का स्कोरकार्ड
– शाकिब अल हसन के 6 वनडे शतकों के दौरान उनकी टीम को जीत मिली है। इस तरह से वह बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। शाकिब ने कुल सात शतक लगाए हैं जिनमें से सिर्फ एक शतक उनका टीम की हार में आया है। वहीं तमीम के 9 शतकों में से 3 शतक ही टीम की हार में आए हैं।
– महमदुल्लाह का बांग्लादेश की जीत में रन बनाने का औसत 51.67 का रहा है। जो पांच से ज्यादा पारी खेलने वाले खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा है। जिन वनडे मैचो में बांग्लादेश टीम हारी है उसमें उनका रन बनाने का औसत 26.81 का रहा है।