टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका में कौन है मजबूत? क्या कहते हैं आंकड़े, जानें

डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ पिछली पांच पारियों में तीन शतक लगाए हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jun 11, 2017, 11:52 AM IST

Published On Jun 11, 2017, 11:52 AM IST

Last UpdatedJun 11, 2017, 11:52 AM IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका  © Getty Images/AFP
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका © Getty Images/AFP

भारत और दक्षिण अफ्रीका एक अहम मैच में एक दूसरे के खिलाफ आज केनिंटन ओवल में भिड़ेंगे। जो भी टीम इनमें से जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं जो हारेगी उसे घर वापसी का टिकट कटाना होगा। अगर यह मैच बारिश से धुल जाता है तो टीम इंडिया +1.272 नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में स्वतः प्रवेश कर जाएगी। लेकिन इसी बीच यह जान लेते हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कागजों पर कौन सी टीम सबसे ज्यादा मजबूत है। तो आइए नजर डालते हैं।

सभी आईसीसी टूर्नामेंट को मिलाकर, जिसमें वर्ल्ड टी20 भी शामिल है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में से 8 बार हराया है। पिछली चार मुलाकातों में टीम इंडिया ने हर में जीत दर्ज की है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों में तीनों बार हराया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दोनों का इकॉनमी रेट क्रमशः 7.17 और 6.81 का रहा है वहीं औसत 50 से ऊपर का। वहीं जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि, मोहम्मद शमी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। उनका इकॉनमी रेट 6 से कम का है और औसत भी 20 से कम का है। जो बेहतरीन है।

बुमराह ने अपने करियर की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की थी और पहले 8 मैचों में उन्होंने 3.63 के इकॉनमी रेट व 14.64 की औसत से 17 विकेट झटके थे। लेकिन पिछले पांच वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन गर्त में जाता हुआ दिखाई दिया है। उन्होंने इस दौरान 6.88 की इकॉनमी रेट और 60.6 की बेहद खराब औसत से 5 विकेट लिए हैं। जब टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करती है तो बुमराह का औसत 20 और इकॉनमी 4.55 रहती है। जब टीम इंडिया दूसरी पारी में गेंदबाजी करती है तो उनका इकॉनमी 5.93 हो जाता है और हर एक विकेट 57.33 रन खर्च करके लेते हैं। [ये भी पढ़ें: द.अफ्रीका के खिलाफ आज ‘आर या पार की जंग’ लड़ेगी टीम इंडिया]

मोर्ने मोर्केल ने शिखर धवन को चार बार आउट किया है। इस दौरान उन्होंने 77 गेंदों में 44 रन दिए हैं। वह विराट कोहली को तीन बार आउट कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 104 गेंदों में 68 रन दिए हैं। धोनी को वह तीन बार आउट कर चुके हैं और 77 गेंदों में 47 रन दिए हैं। वहीं अश्विन ने क्वींटन डी कॉक को दो बार आउट किया है। और 86 गेंदों में 70 रन दिए हैं।

एबी डीविलियर्स भारत के खिलाफ 6 शतक लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा शतक श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ही भारत के खिलाफ लगा पाए हैं। जयसूर्या ने कुल 7 शतक भारत के खिलाफ लगाए हं। गौर करने वाली बात ये है कि डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ पिछली पांच पारियों में तीन शतक लगाए हैं।

Editor's Pick