• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Aaron Finch hits 15th ODI Century in 112 innings, Surpasses Joe root, Saurav Ganguly

गिलक्रिस्‍ट, पोंटिंग और गांगुली को पछाड़ फिंच ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

इंग्‍लैंड के खिलाफ वर्ल्‍ड कप के 32वें मैच में एरोन फिंच ने वनडे करियर का 15वां शतक लगाया

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 25, 2019, 07:23 PM IST

Published On Jun 25, 2019, 07:23 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2019, 07:23 PM IST

Aaron Finch @cricketworldcup_twitter

मौजूदा वर्ल्‍ड चैंपियन ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्‍तान एरोन फिंच का बल्‍ला इस समय जमकर रन उगल रहा है। फिंच ने 12वें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के 32वें मुकाबले में इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे करियर का 15वां शतक लगाया। इस दौरान उन्‍होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

फिंच ने 115 गेंदों पर शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में सब कम पारियों में 15 शतक लगाने के मामले में फिंच चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने 112 वनडे पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस दौरान फिंच ने इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान जो रूट (126), पाकिस्‍तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर (143) और भारत के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली (144) को पीछे छोड़ दिया है। फिंच से पहले दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला (86), टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली (106) और भारतीय ओपनर शिखर धवन (108) व ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज डेविड वार्नर (108) हैं।

वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले ऑस्‍ट्रेलियाई बने

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में फिंच पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे में अब तक कुल 7 शतक जड़े हैं। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्‍ट ने भारत के खिलाफ 6, पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग ने न्‍यूजीलैंड और भारत के खिलाफ 6-6 शतक जड़े हैं।

किसी एक वर्ल्‍ड कप में बतौर कप्‍तान सवार्धिक शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर

32 वर्षीय फिंच मौजूदा वर्ल्‍ड कप में अब तक 2 शतक जड़ चुके हैं। किसी एक वर्ल्‍ड कप में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली के नाम है। गांगुली ने 2003 के वर्ल्‍ड कप में कुल 3 शतक जड़े थे जो किसी कप्‍तान का सिंगल वर्ल्‍ड कप में सर्वाधिक है।

इसके बाद ग्‍लेन टर्नर (1975), रिकी पोंटिंग (2003), ब्रेंडन टेलर (2015), केन विलियमसन (2019) और फिंच (2019) का नंबर आता है जिन्‍होंने 2-2 शतक जड़े हैं।

गिलक्रिस्‍ट और हेडन के क्‍लब में हुए शामिल

फिंच मौजूदा वर्ल्‍ड कप में डेविड वार्नर के साथ मिलकर बतौर ओपनर तीन शतकीय साझेदारी निभा चुके हैं। बतौर ओपनर श्रीलंका के डी सिल्‍वा और गुरुसिंहा ने 1996, ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज एडम गिलक्रिस्‍ट और मैथ्‍यू हेडन 2007 और श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्‍ने दिलशान और कुमार संगकारा ने 2015 के वर्ल्‍ड कप में तीन-तीन शतकीय साझेदारी निभा चुके हैं।

Editor's Pick