This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विश्व कप में कप्तानों का बल्ला मचा रहा धमाल, कोहली किस नंबर पर
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड या फिर भारत हर टीम के कप्तान ने रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट पर नजर डालें तो 10 में से 3 नाम कप्तान के हैं।
Written by Viplove Kumar
Last Published on - June 28, 2019 2:27 PM IST

आईसीसी विश्व कप 2019 में अब तक टॉप टीमों के स्टार कप्तानों का बल्ला जमकर बोला है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड या फिर भारत हर टीम के कप्तान ने रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट पर नजर डालें तो 10 में से 3 नाम कप्तान के हैं।
विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर रही मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने अब तक दो शतक जमाए हैं तो कीवी कप्तान केन विलियमसन के खाते में भी दो शतक है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार चार अर्धशकीय पारी खेल चुके हैं।

एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
फिंच के बल्ले से अब तक खेले 7 मुकाबले में 496 रन निकल चुके हैं। विश्व कप से पहले फॉर्म से जूझ रहे कप्तान साहब लय में लौट चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में फिंच ने शतक जमाया था जबकि श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में तो उन्होंने 153 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह इस वक्त दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का बल्ला भी टूर्नामेंट में जमकर हल्ला मचा रहा है। पहले साउथ अफ्रीका और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ केन ने लगातार शतक बनाया। इन दोनों ही मुकाबले में टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। प्रोटियाज टीम के खिलाफ वह 106 रन बनाकर नाबाद रहे थे जबकि विंडीज के खिलाफ 148 रन की शानदार पारी खेली थी। केन ने 6 मैच में 414 रन बनाए हैं और सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं।

विराट कोहली (भारत)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अब तक के खेले 6 मुकाबले में 4 अर्धशतक जमाया है लेकिन उसे शतक में नहीं बदल पाए है। कोहली ने पिछली चार पारियों में 82, 77, 67 और 72 रन की पारी खेली है। कोहली ने अब त कुल 316 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट के दौरान वह वनडे में सबसे तेज 11 हजार रन और सबसे तेज 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
आईसीसी विश्व कप की धमाकेदार शुरुआत करने वाले इंग्लैंड के लिए कप्तान मोर्गन ने शानदार पारियां खेली। अफगानिस्तान के खिलाफ मोर्गन ने 17 छक्के लगाते हुए 148 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। शानदार अर्धशतक से शुरुआत करने वाले इंग्लिश कप्तान का बल्ला भले ही पिछले कुछ मैच में नहीं चला हो लेकिन उनकी आतिशबाजी से सभी वाकिफ है।
