This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
CWC 2019 : खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई इन टीमों की मुश्किलें
चोट टीम के संतुलन को बिगाड़ती हैं और टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति और टीम संयोजन को बदलने के लिए मजबूर कर देती हैं
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - May 30, 2019 6:54 PM IST

प्रैक्टिस मैच के खत्म होने के बाद आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें 12वें वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। 48 दिन तक चलने वाले इस लंबे टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए अच्छी शुरुआत बेहद अहम है।
पढ़ें: विश्व कप का बिगुल बजने को तैयार, विजेता टीम होगी मालामाल
एक चीज ऐसी है जो सभी टीमों को अपने ए प्लान को बदलने के लिए बाध्य कर देती है। ऐसे में टीमें बी और सी प्लान की ओर देखने लगती हैं और वो चीज है प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना। चोटें टीम के संतुलन को बिगाड़ती हैं और टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति और टीम संयोजन को बदलने के लिए मजबूर कर देती हैं।
जो इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चोटिल हो गए, आइए डालते हैं उन 5 मुख्य खिलाड़ियों पर नजर:-

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोटिल हुए दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को वर्ल्ड कप के पहले मैच (दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड) से बाहर होना पड़ा है। स्टेन अब भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
अपना अंतिम वर्ल्ड कप खेलने का सपना संजोए स्टेन इस मेगा इवेंट में दक्षिण अफ्रीकी टीम की पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। अफ्रीकी टीम की पेस अटैक में स्टेन के अलावा कगीसो रबाडा और लुंगी एंगिडी जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज शामिल हैं।
पढ़ें: विश्व कप में धोनी का शानदार रिकॉर्ड, जानिए अन्य भारतीय कप्तानों का सफर
इस वर्ष स्टेन आईपीएल के 12वें सीजन में सिर्फ 2 मैच ही खेल पाए। उन्होंने इस दौरान कुल 4 विकेट निकाले। 35 वर्षीय स्टेन ने 125 वनडे इंटरनेशनल मैचों में कुल 196 विकेट झटके हैं। अफ्रीकी टीम मैनजमेंट स्टेन के जल्द फिट होने की दुआ कर रही होगी जो टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर केदार जाधव आईपीएल में अपनी टीम के अंतिम लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वर्ल्ड कप के पहले मैच में उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर अब भी संशय बना हुआ है।
केदार वर्ल्ड कप के दोनों प्रैक्टिस मैच भी नहीं खेले। टीम मैनजमेंट उनके जल्द फिट होने की उम्मीद कर रहा है। 34 साल का ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है क्योंकि इनकी ऑलराउंड क्षमता टीम को संतुलन प्रदान करती है।
पढ़ें: बटलर सबसे बड़े मैच फिनिशर, WC में धोनी समेत इनपर भी रहेंगी निगाहें
हाल में केदार ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। मौजूदा भारतीय टीम में केदार के रूप में एकमात्र ऑफ स्पिन गेंदबाज विकल्प है। उन्होंने कई बार अपनी गेंदबाजी से कई अहम साझेदारियां तोड़ी है। बल्ले से भी वो अहम भूमिका निभाने का माद्दा रखते हैं लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनकी फिटनेस चिंता का विषय है।

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान टीम के एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड की बैटिंग पिचों पर वो अपनी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के दौरान शहजाद चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें रिटयर्ड हर्ट होना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ वो दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सके।
पढ़ें: डेथ ओवर्स में गेेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये 5 गेंदबाज
अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इस मैच में शहजाद के खेलने पर संशय है। बल्लेबाजी के लिहाज से शहजाद अफगानिस्तान के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। उनका लंबा अनुभव टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। वो विकेट के पीछे से टीम के युवा गेंदबाजों को काफी मदद कर सकते हैं जैसे टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी करते हैं।
अफगानिस्तान की टीम भी उम्मीद कर रही होगी कि फॉर्म में चल रहे शहजाद फिट होकर जल्द से जल्द टीम में लौटें।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशरू उडाना ने सात साल बाद श्रीलंका की वनडे टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस वर्ष वापसी की थी। उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किए जाने को लेकर चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया। उडाना अनुभवी खिलाड़ी हैं उनके पास दुनिया भर में टी-20 लीग में खेलने का खास अनुभव है।
पढ़ें: मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के मामले में भारत से आगे इंग्लैंड
दुर्भाग्यवश वो वर्ल्ड कप के पहले ही प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए। इसके बाद वो दुसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सके। श्रीलंकाई टीम में उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के साथ शामिल किया गया है। उडाना निचले क्रम में उतरकर बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र दो गेंद ही फेंक सके। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वो चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच से बाहर होना पड़ा। गैब्रिएल विंडीज के विकेट झटकने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 20 वनडे में कुल 31 विकेट निकाले हैं।
