• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP 2019: India vs New Zealand, semi-final: Rohit Sharma 27 runs away to break Sachin Tendulkar’s record

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित तोड़ सकते हैं विश्व कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अगर रोहित शर्मा का बल्ला चल गया तो अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 08, 2019, 04:28 PM IST

Published On Jul 08, 2019, 04:28 PM IST

Last UpdatedJul 08, 2019, 04:28 PM IST

Rohit sharma vs Sri Lanka

Rohit sharma

भारतीय क्रिकेट टीम को ओपनर रोहित शर्मा इस आईसीसी विश्व कप में धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं। टूर्नामेंट में 5 शतक जमाकर वह पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अगर उनका बल्ला चल गया तो अब तक का सबसे बड़ा बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी रोहित के नाम हो जाएगा।

पढ़ें:- भारत और इंग्लैंड के बीच होगा आईसीसी विश्व कप का फाइनल : फाफ

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आखरी ग्रुप मैच में शान के साथ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा। टीम की इस जीत में ओपनर रोहित की शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। 8 ग्रुप मुकाबले खेलने वाली टीम इंडिया ने कुल 7 में जीत दर्ज की और इसमें रोहित के बल्ले से निकले रिकॉर्ड 5 शतक।

विश्व कप में धमाल मचा रहे रोहित

इस विश्व कप में अब तक रोहित के बल्ले से कुल 8 पारियों में 647 रन निकले हैं। जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रन रहा। रोहित ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अब तक कुल 92.42 की औसत से रन बनाए और रन बनाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं।

रोहित के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

किसी भी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने किया था। उन्होंने साल 2003 में खेले गए विश्व कप के दौरान 11 पारियों में कुल 673 रन बनाए थे। रोहित के पास सचिन के इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का शानदार मौका है। वह सचिन को पीछे छोड़ने से महज 27 रन दूर हैं।

Editor's Pick