This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
बुमराह के वनडे में 100 विकेट पूरे, इरफान पठान और जहीर को पछाड़ा
25 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 6, 2019 5:16 PM IST

यॉर्कर स्पेशलिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी विश्व कप 2019 के 44वें लीग मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।
पढ़ें: VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया
लीड्स में शनिवार को खेले जा रहे मैच में बुमराह ने श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को विकेट के पीछे अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लपकवाकर वनडे में अपने विकेटों का शतक पूरा किया। बुमराह ने ये उपलब्धि अपने 57वें वनडे मैच में हासिल की। इस मैच में बुमराह ने अपने 10 ओवर के कोटे में 37 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट निकाले।
पढ़ें: ‘लॉर्ड्स पर 6 विकेट हासिल करना मेरे और परिवार के लिए बड़ा क्षण’
इसके साथ 25 वर्षीय बुमराह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 56 मैचों में ये अपने विकेटों का सैकड़ा पूरा किया था।
भारत की ओर से सबसे कम वनडे मैचों में 100 विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाज
| गेंदबाज | मैच |
| मोहम्मद शमी | 56 |
| जसप्रीत बुमराह | 57 |
| इरफान पठान | 59 |
| जहीर खान | 65 |
| अजीत अगरकर | 67 |
वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाजों में अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान टॉप पर हैं। राशिद ने 44 वनडे में 100 वनडे विकेट लिए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (52) दूसरे और पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक (53) तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शमी 8वें नंबर पर हैं।
10 टेस्ट मैचों में 49 विकेट अपने नाम कर चुके हैं
बुमराह ने अपने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2.66 की इकोनोमी से कुल 49 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका एक टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन 86 रन देकर 9 विकेट है जबकि पारी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन खर्च कर 6 विकेट है।
