This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
बुमराह या शमी नहीं इस गेंदबाज ने विश्व कप में छुड़ाए बल्लेबाजों के पसीने
हम आपको इस टूर्नामेंट के सबसे किफायती और सफल गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय स्टार गेंदबाज शामिल है।
Written by Viplove Kumar
Last Published on - July 5, 2019 3:38 PM IST

आईसीसी विश्व कप के ग्रुप मुकाबले लगभग खत्म हो चुके हैं। अंतिम चार टीमों के नाम भी सामने आ ही चुके हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बाद बची औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी।
विश्व कप में जिन चार टीमों में जगह बनाई है उनकी सफलता में गेंदबाजों का बड़ा हाथ रहा है। हम आपको इस टूर्नामेंट के सबसे किफायती और सफल गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय स्टार गेंदबाज शामिल है।

जोफ्रा आर्चर ने किए सबसे ज्यादा मेडन ओवर
सबसे पहले बात विश्व कप में बल्ले पर सबसे ज्यादा लगाम लगाने वाले गेंदबाज की। इस लिस्ट में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर सबसे आगे हैं। आर्चर ने अब तक इस विश्व कप में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले हैं। उनके नाम 8 मेडन ओवर करने का कारनाम है। वहीं अगर डॉट गेंद की बात करें तो अब तक आर्चर 300 डॉट बॉल कर चुके हैं।
…तो विश्व कप सेमीफाइनल में इस टीम से होगा भारत का मुकाबला
मेडन ओवर डालने में भारत के जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर आते हैं। बुमराह ने अब तक 7 मुकाबले में कुल 6 मेडन ओवर किए हैं। अब उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 227 डॉट बॉल किए हैं और इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बुमराह के बराबर ही 6 मेडन ओवर किए हैं। वहीं डॉट बॉल डालने के मामले में कमिंस तीसरे नंबर पर है। उन्होंने अब तक 8 मुकाबलों में कुल 267 गेंद डॉट डाले हैं
स्टार्क के नाम सबसे ज्यादा विकेट
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क विकेट लेने के मामले में टूर्नामेंट के बाकी गेंदबाजों के काफी आगे हैं। स्टार्क ने अब तक 8 मैच खेलकर 24 विकेट निकाले हैं जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद आर्चर और न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्यूसन के नाम 17-17 विकेट हैं। भारत के बुमराह और मोहम्मद शमी 14-14 विकेट लेकर 8वें और 9वें नंबर पर है।
