महेंद्र सिंह धोनी वनडे करियर में महज दूसरी बार हुए स्टंप आउट

अपने इंटरनेशनल करियर में करीब 200 मौकों पर दूसरे बल्लेबाजों को स्टंप आउट करने वाले महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को अपने 345 मैचों के वनडे करियर में दूसरी बार स्टम्प आउट हुए।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 23, 2019, 08:58 AM IST

Published On Jun 23, 2019, 08:58 AM IST

Last UpdatedJun 23, 2019, 08:58 AM IST

MS Dhoni

MS Dhoni @IANS

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विकेट के पीछे बिजली की तेजी से विरोधी बल्लेबाजों को स्टंप करते तो आपने कई बार देखा होगा। क्या आपको पता है दूसरों को स्टंप करने वाले धोनी वनडे में आज तक महज एक बार ही स्टंप होकर वापस लौटे थे। शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी स्टंप हुए और यह वनडे में महज दूसरा मौका था जब धोनी को किसी गेंदबाज ने छकाया हो।

अपने इंटरनेशनल करियर में करीब 200 मौकों पर दूसरे बल्लेबाजों को स्टंप आउट करने वाले भारत के अनुभवी विकेटकीपर धोनी शनिवार को अपने 345 मैचों के वनडे करियर में दूसरी बार स्टम्प आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने शमी

धोनी को साउथम्पटन में जारी आईसीसी विश्व कप मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान की गेंद पर इकराम अली खिल ने स्टम्प आउट किया। धोनी ने 52 गेंद पर 28 रन बनाए। इस पारी में तीन चौके शामिल हैं।

इससे पहले भी धोनी विश्व कप में ही स्टंप आउट हुए थे। धोनी को 20 मार्च, 2011 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के गेंदबाज देवेंद्र बीशू की गेंद पर विकेटकीपर डेवोन थॉमस ने स्टंप आउट किया था। धोनी ने उस मैच में 30 गेंद पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए थे।

पढ़ें:- शमी की हैट्रिक, भारत ने अफगानिस्‍तान पर दर्ज की रोमांचक जीत

धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में कुल 38 स्टंप किए। वनडे मैचों में धोनी ने 121 स्टंप किए हैं। टी-20 में धोनी के नाम 98 मैचों में 34 स्टंप हैं।

भारत ने शनिवार को आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की हैट्रिक की बदौलत अफगानिस्तान पर 11 रन की रोमांचक जीत हासिल की। अंतिम चार गेंद पर अफगानिस्तान को 12 रन की जरूरत थी लेकिन शमी ने लगातार तीन विकेट निकालकर मैच खत्म कर दिया। यह विश्व कप में भारतीय टीम की 50वीं जीत थी।

Editor's Pick