...तो विश्व कप सेमीफाइनल में इस टीम से होगा भारत का मुकाबला
इस वक्त प्वाइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया 14 अंक के साथ पहले स्थान पर जबकि भारत 13 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।
Published On Jul 05, 2019, 12:33 PM IST
Last UpdatedJul 05, 2019, 12:33 PM IST
Indian cricket team @IANS
आईसीसी विश्व कप 2019 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। महज कुछ ही ग्रुप स्टेज मुकाबले में बचे हैं। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहले ही स्थान पक्का कर चुकी है और उसे आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से खेलना है। इसी दिन टॉप पर चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी। इन मुकाबले के बाद तय होगा कि भारत को सेमीफाइनल में किस टीम के साथ खेलेगा।
इस वक्त विश्व कप सेमीफाइनल की तस्वीर कैसी है, जरा उसपर नजर डालिए। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैँ। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल पर इंग्लैंड तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। तीसरे और चौथे स्थान पर बदलाव की संभावना ना के बराबर ही है। वजह, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जिस जीत की दरकार है वो नामुमकिन जैसी है।
कैसी है सेमीफाइनल की तस्वीर
अब बात कर लेते हैं पहले और दूसरे स्थान के टीमों की। ऑस्ट्रेलिया 14 अंक के साथ पहले स्थान पर है। भारत के 13 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर है। अगर दोनों टीमें आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो उनके स्थान में कोई बदलाव नहीं आएगा। अगर भारत की टीम श्रीलंका को हरा देती है और ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका से हार मिलती है तो भारत पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर आ जाएगा।
भारत सामने हो सकती ये टीम
भारत अगर पहले नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका सामना चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होने की संभावना है। न्यूजीलैंड और भारत का मुकाबला इस विश्व कप में बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। अगर भारत दूसरे नंबर पर आता है तो उसका सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। इस विश्व कप में भारत को अब तक सिर्फ 1 हार मिली है और वो इंग्लैंड के खिलाफ थी।