• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP: Shaheen Afridi become youngest player to take a five-wicket haul in ODI World Cup

शाहीन आफरीदी का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज

युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी की धारदार गेंदबाजी के दम पर पाक ने अपने अंतिम लीग मैच में बांग्‍लादेश को 94 रन से हराया

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 06, 2019, 12:10 AM IST

Published On Jul 06, 2019, 12:10 AM IST

Last UpdatedJul 06, 2019, 12:10 AM IST

Shaheen Afridi @icc_twitter

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने वर्ल्‍ड कप में इतिहास रच दिया है। आफरीदी विश्‍व कप के इतिहास में एक मैच में 5 या इससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं।

पढ़ें: इमाम वर्ल्‍ड कप में शतक जड़ने वाले पाकिस्‍तान के सबसे युवा बल्‍लेबाज बने

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाएं हाथ के मध्‍यम गति के इस गेंदबाज ने वर्ल्‍ड कप के 43वें मैच में बांग्‍लादेश के खिलाफ 9.1 ओवर में 35 रन खर्च कर कुल 6 विकेट अपने नाम किए। आफरीदी ने 19 साल 90 दिन की उम्र में ये कमाल किया है। इसके अलावा ये पाक गेंदबाज किसी वर्ल्‍ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाला सबसे युवा गेंदबाज भी बन गया है।

पढ़ें: बाबर आजम ने मियांदाद का 27 साल पुराना World Cup रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड केन्‍या के पूर्व ऑलराउंडर कॉलिंस ओबुया के नाम था। ओबुया ने इस उपलब्धि को 21 दिन 212 दिन की उम्र में हासिल किया था। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर पाक के दिग्‍गज स्पिनर सकलैन मुश्‍ताक (22 साल 153 दिन) जबकि चौथे नंबर पर ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैकडर्मोट (22 साल 204 दिन) हैं।

मौजूदा वर्ल्‍ड कप में 16 विकेट लिए

शाहीन आफरीदी को मौजूदा वर्ल्‍ड कप में 5 मैच खेलने को मिले जिसमें उन्‍होंने कुल 16 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्‍होंने एक बार चार जबकि एक बार पांच से अधिक विकेट झटके। पाकिस्‍तान की ओर से इस वर्ल्‍ड कप में सबसे अधिक विकेट तेज गेंदबाज मो‍हम्‍मद आमिर ने लिए। आमिर ने 8 मैचों में 17 विकेट चटकाए।

पाक 94 रन से जीता

शाहीन आफरीदी की धारदार गेंदबाजी के आगे बांग्‍लोदशी बल्‍लेबाज नतमस्‍तक हो गए। पाक ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 315 रन बनाए थे। जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 44.1 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई। आफरीदी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Editor's Pick