add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 विश्व कप 2016: भारत बनाम वेस्टइंडीज अभ्यास मैच प्रिव्यु

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी लेंडल सिमंस, डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, सुनील नारायण ने विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट से अपने नाम वापस ले लिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - March 10, 2016 11:10 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज   © Getty Images
भारत और वेस्टइंडीज
© Getty Images

टीम इंडिया ने अभी हाल ही में खेले गए एशिया कप टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को फाइनल में 8 विकेट से हराकर एशिया कप अपने नाम किया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 2016 के शुरुआत से ही टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को उसी के सरजमी पर 3-0 से क्लीनस्वीप दिया था और टी20 सीरीज को अपने नाम किया। उसके बाद भारतीय टीम ने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को 2-1 से मात दिया। इसके बाद एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों जीतकर भारतीय टीम ने छठी बार एशिया कप के खिताब को अपने नाम किया। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी 20 विश्व कप 2016: जानें स्टेडियमों के बारे में जहां मैच खेलेगी इंडिया

क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुम्भ आईसीसी टी20 विश्व कप शुरूआत हो चुका है। भारतीय टीम आज अपना अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में सभी की नजरें भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी पर होगी। शमी अपने घुटने के चोट के कारण एशिया कप के मैचों से बाहर हो गए थे। लेकिन वो लगातार टीम में आने के लिए प्रयास कर रहे हैं इसके साथ ही साथ वेस्ट इंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में उनके फिटनेश का भी आंकलन होगा। उनका पूरा ध्यान अंतिम एकादश में जगह बनाने की होगी। जो कि उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर बात करें तो भारतीय टीम की तो सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। भारतीय त्रिमूर्ति यानि रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली ने टीम के लिए लगातार रन बनाए हैं। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को कई मैच जिताए हैं। अगर बात की जाए रोहित शर्मा कि तो एशिया कप में रोहित दो बार मैन ऑफ द मैच रह चुके हैं। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 83 रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन के बल्ले ने अब रन उगलना शुरू कर दिया है जो कि टीम इंडिया के लिए ख़ुशी की बात है। भारतीय रन मशीन विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं उन्होंने एशिया कप में लगातार मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार को अपने नाम किया। सुरेश रैना ने टीम के लिए कठिन परिस्थितयों में रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। युवी का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए ख़ुशी की बात है उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए रन बनाए हैं। कप्तान धोनी और हार्दिक पांड्या अंतिम ओवरों में रन बनाने में माहिर हैं। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप: सुरक्षा आश्वासन मिलने पर ही पाकिस्तान लेगा हिस्सा

भारतीय गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजों के धारदार गेंदबाजी के बदौलत ही टीम इंडिया ने लगातार टी20 मैच जीते हैं। हार्दिक, नेहरा, अश्विन, और बुमराह ने एशिया कप में शानदार गेंदबाजी की है। धोनी चाहेगें कि ये प्रदर्शन आगे भी जारी रहे। अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा ने एशिया कप में धारदार गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए विकेट निकाले है।

अगर बात करे वेस्टइंडीज टीम के बारे में तो उसके दिग्गज खिलाड़ी लेंडल सिमंस, डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, सुनील नारायण ने विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। इनके ना रहने से टीम कमजोर हो गयी है जो कि चिंता का विषय है। पोलार्ड, सिमंस और नारायण सच में टी20 टीम के मैच जिताऊ खिलाड़ी है। इनके ना रहने से वेस्टइंडीज टीम के कप्तान डेरेन सैमी, क्रिस गेल और ब्रावो पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्रिस गेल टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अकेले दम पर मैच जीताने की क्षमता रखते हैं। वैसे वेस्टइंडीज टीम कभी भी मैच का रुख बदल सकती है। आपको बता दें कि वेस्ट इंडीज टी20 विश्व कप 2012 की चैम्पियन भी रह चुकी है।

भारत
एम एस धोनी (कप्तान), आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, विराट कोेहली, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह ।

वेस्टइंडीज
डेरेन सैमी (कप्तान), सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, ड्वेन ब्रावो, जानसन चाल्र्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जासन होल्डर, एशले नर्स, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मर्लोन सैमुअल्स, जेरोम टेलर, एविन लुईस ।