ICC Test Championship, Points Table: 120 अंकों के साथ भारत ने नंबर-1 पर मजबूत की जगह

भारत टेस्‍ट सीरीज में वेस्‍टइंडीज को 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रहा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2019, 07:19 PM IST

Published On Sep 03, 2019, 07:19 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2019, 07:19 PM IST

Jasprit Bumrah Virat Kohli AFP

Jasprit Bumrah with Virat Kohli @ AFP

जमैका टेस्‍ट में मेजबान वेस्‍टइंडीज पर 257 रन से जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया टेस्‍ट सीरीज को 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रही। इस जीत के साथ ही आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के अब 120 अंक हो गए हैं।

पढ़ें:- ICC Test Ranking: विराट कोहली को पछाड़ स्‍टीव स्मिथ फिर बने नंबर-1 बल्‍लेबाज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्‍ट क्रिकेट के इस वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में आ गई है। टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला दो साल बाद लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाना है। फाइनल में जगह बनाने से पहले चैंपियनशिप का हिस्‍सा सभी नौ टीमों को तीन सीरीज अपने घर पर और तीन विदेशी जमीन पर खेलनी हैं।

जमैका टेस्‍ट से पहले तक भारतीय टीम के पास न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बराबर 60-60 अंक थे। हालांकि नेट रनरेट अच्‍छी होने के आधर पर भारत पहले भी पहले स्‍थान पर था। सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में मेजबान टीम को महज चार दिन में हराने के बाद भारत ने न सिर्फ 120 अंक प्राप्‍त कर लिए हैं, बल्कि उनकी नेट रनरेट भी अब काफी अच्‍छी हो गई है।

पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में फॉर्म वापस पाने उतरेंगे शिखर धवन

ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच इस वक्‍त एशेज सीरीज जारी है। मंगलवार से दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। 32-32 अंक के साथ ऑस्‍ट्रेलिया अंक तालिका में चौथे और इंग्‍लैंड पांचवें स्‍थान पर मौजूद है।
साउथ अफ्रीका, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान ने टेस्‍ट चैंपियनशिप में अबतक एक भी मैच नहीं खेला है।

रैंकिंग टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नेट रनरेट अंक
1 भारत 2 2 0 0 0 0 120
2 न्‍यूजीलैंड 2 1 1 0 0 0 60
3 श्रीलंका 2 1 1 0 0 0 60
4 ऑस्‍ट्रेलिया 3 1 1 1 0 0 32
5 इंग्‍लैंड 3 1 1 1 0 0 32
6 वेस्‍टइंडीज 2 0 2 0 0 0 0
7 साउथ अफ्रीका 0 0 0 0 0 0
8 बांग्‍लादेश 0 0 0 0 0 0
9 पाकिस्‍तान 0 0 0 0 0 0

Editor's Pick