अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का सपना हुआ पूरा, मिली टेस्ट कैप

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों को टेस्ट कैप मिली और उनके टेस्ट खेलने का सपना साकार हुआ। 17 साल के इंतजार के बाद अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट का दर्जा हासिल हुआ।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 14, 2018, 11:12 AM IST

Published On Jun 14, 2018, 11:12 AM IST

Last UpdatedJun 14, 2018, 11:12 AM IST

India Afghanista test © facebook page Afghanistan Cricket Board

अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा लम्हा बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की सुबह आया। टीम के खिलाड़ियों को टेस्ट कैप मिली और उनके टेस्ट खेलने का सपना साकार हुआ। 17 साल के इंतजार के बाद अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट का दर्जा हासिल हुआ।

साल 1995 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की स्थापना हुई थी। 2001 में अफगानिस्तान की टीम को आईसीसी का अफिलीएटेड मेंबर बनने का मौका मिला। आईसीसी ने जून 2017 में अफगानिस्तान को टेस्ट टीम का दर्जा देने का ऐलान किया। यह इस टीम के लिए बहुत बड़ा दिन था जब टीम को क्रिकेट के सबसे अहम फॉर्मेट में खेलने की अनुमति मिली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुरुवार को अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट खेलने का पहला मौका मिला। इस मैच से पहले भारत खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उनको शुभकामनाएं दी। राठौर ने ट्विटर पर शिखर धवन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बल्लेबाजी की इच्छा जाहिर की।

आईसीसी ने भी अफगानिस्तान के इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए टेस्ट क्लब में टीम का स्वागत किया। आईसीसी ने अफगानिस्तान को मिलने वाले टेस्ट कैप की तस्वीर शेयर करते हुए टॉस की जानकारी दी।

Editor's Pick