add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एक बार फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

महिला वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - July 2, 2017 10:38 AM IST

आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला © Getty Images
आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला © Getty Images

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की दो बार भिड़ंत हुई, पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को मात दी और फिर उसके बाद फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। इन दो सुपरहिट मुकाबलों के बाद अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं। इस बार भी ये दोनों ही टीमें इंग्लैंड के ही मैदान में एक दूसरे से लोहा लेती दिखेंगी। बस फर्क इतना होगा कि इस बार मुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों का होगा।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर होगा। टीम इंडिया की नजरें हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में पुरुष टीम को पाक टीम के हाथों मिली करारी हार का बदला लेने पर भी रहेगी। ऐसे में एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैन टीम की जीत के लिए दुआ करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है टीम इंडिया

महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तानी टीम आज तक भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच अबतक कुल 9 वनडे खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान को सभी में हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय टीम को अब भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत की उम्मीद होगी। वहीं पाकिस्तान अपने हार के क्रम को इस मैच में तोड़ने की कोशिश करेगा। ये भी पढ़ें: भारत को विश्व कप दिलाने वाले कोच ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के खिलाड़ी फॉर्म में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम खासा फॉर्म में है। उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के पास मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी है, जो भारत को इस मैच में जीत दिला सकते हैं। महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हरा चुकी है। अब टीम का मुकाबला आज पाकिस्तान से होगा।