- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World T20 : Harmanpreet Kaur and Poonam Yadav shine as India in to semifinal
वर्ल्ड टी20 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भारतीय महिलाओं का 'राज'
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में खेले गए सभी चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर टॉप पोजिशन हासिल किया।
Published On Nov 21, 2018, 12:50 PM IST
Last UpdatedNov 21, 2018, 12:50 PM IST
harmanpreet kaur and poonam yadav
भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम ने ग्रुप स्टेज में खेले गए सभी चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर टॉप पोजिशन हासिल किया।
जीत का चौका लगाने वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अपना दबदबा कायम किया है। बल्लेबाजी में जहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉप पर बनीं हुई हैं वहीं गेंदबाजी में पूनम यादव दूसरे नंबर पर हैं।
टॉप पर काबिज हरमनप्रीत कौर
टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में धमाकेदार पारी खेल आतिशी शतक जमाने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। हरमनप्रीत ने अब तक के खेले कुल चार मुकाबलों में 55.56 की औसत से कुल 167 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 103 रन की ताबड़तोड़ पारी शामिल है।
पूनम यादव की गेंदबाजी लाजवाब
भारतीय फिरकी गेंदबाज पूनम यादव विकेट चटकाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक के चार मकाबलों में 16 ओवर की गेंदबाजी कर 8 विकेट झटके हैं। पहले नंबर काबिज वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने पूनम से सिर्फ एक विकेट ज्यादा लिए हैं।
सारे मैच जीतकर पहुंची सेमीफाइनल में
भारतीय टीम ने ग्रुप में खेले गए अपने चारों ही मुकाबले जीते हैं। भारत के अलावा सिर्फ मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज ने सारे ग्रुप मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड, दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया था। तीसरे मैच में अयरलैंड के खिलाफ जीत हासिलकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की जबकि ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ग्रुप मैच में शिकस्त देकर टॉप स्थान हासिल किया।