- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World T20: India beat Ireland, qualify for semifinal for third time
तीसरी बार वर्ल्ड टी20 सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम
यह तीसरा मौका है जब भारतीय इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब हुई है।
Published On Nov 16, 2018, 12:19 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2018, 12:19 PM IST
Mithali Raj @Ians
भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आईसीसी वर्ल्ड टी20 2018 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह तीसरा मौका है जब भारतीय इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब हुई है। भारतीय महिला टीम ने एक के बाद एक तीन मुकाबले जीतकर शान से वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह तीसरी बार है जब भारत की टीम को सेमीफाइनल में जगह मिली है।
तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
भारतीय टीम ने अब तक से सभी छह टूर्नामेंट में भाग लिया है। साल 2009 में खेले गए पहले आयोजन में भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके बाद 2010 में भी टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई थी।
टूर्नामेंट में बने भारतीय रिकॉर्ड
पहले ही मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतक जमाया। भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाली हरमन पहली महिला बल्लेबाज बनीं। मिताली राज ने पाकिस्तान के खिलाफ 47 गेंद पर 56 रन की पारी खेल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का कारनामा किया।
पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 194 रन का स्कोर खड़ा किया था। वर्ल्ड टी20 में यह किसी भी महिला टीम का सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले साल 2014 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन का स्कोर खड़ा किया था।
भारत के जीत की हैट्रिक
भारत ने अब तक खेले गए अपने तीनों ही मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया है। पहले मैच में न्यूजीलैंड पर 34 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में मैदान के सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त हराया। गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ भारत की टूर्नामेंट में तीसरी जीत थी।