विश्व कप फाइनल की हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम को साल 2017 में खेले गए विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने करीबी मुकाबले में 9 रन से हराया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 22, 2018, 04:47 PM IST

Published On Nov 22, 2018, 04:47 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2018, 04:47 PM IST

Veda Krishnamurthy @facebook page

भारतीय टीम जब आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में उतरेगी तो जहन में 2017 विश्व कप फाइनल की हार जरूर रहेगी। इंग्लैंड की टीम ने भारत के पहली बार विश्व विजेता बनने के सपने को तोड़ा था।

सेमीफाइनल में जब भारत और इंग्लैंड का सामना होगा तो नजर हरमनप्रीत कौर की सेना पर ही रहेगी। कप्तान के साथ पूरी टीम एक नए रंग में नजर आई है और विजय रथ पर सवार सेमीफाइनल में पहुंची है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने इंग्लैंड को 228 रन पर रोका था

भारत ने फाइनल में इंग्लैंड से मिला 229 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 191 रन बना लिए थे। टीम इंडिया के पास 6 विकेट शेष थे और वह इतिहास रचने से महज 38 रन दूर था। अनुभवी इंग्लैंड ने भारतीय टीम पर धावा बोला और कम अनुभवी टीम बिखर गई।

6 बल्लेबाज ने बनाए सिर्फ 28 रन

भारत को 191 रन के स्कोर पर पूनम राउत के रुप में चौथा झटका लगा। इसके बाद सुषमा वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आते गए और दवाब में अपना विकेट गंवाते गए। पूरी भारतीय टीम 218 रन पर ऑल आउट हो गई और 9 रन से मुकाबला जीत इंग्लैंड विश्व चैंपियन बन गई।

हरमनप्रीत बोली, बदला नहीं, जीत है लक्ष्य

भारतीय टीम का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ खेल पर है। उसने लगातार चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और आगे वह जीत के सफर को बढ़ाते हुए फाइनल में पहुंचना चाहती है। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टी20 सेमीफाइनल में उतरने से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा ,‘‘हमारा लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखना होगा, बदला लेना नहीं।’’

वर्ल्ड टी20 में  भारत से नहीं हारी इंग्लैंड

अब तक वर्ल्ड टी 20 में इंग्लैंड ने 27 मुकाबले में से 20 में जीत हासिल की है। भारत ने कुल 25 मैच खेलकर 13 में जीत दर्ज की है। इन दोनों के बीच वर्ल्ड टी20 में चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें सारे मुकाबले इंग्लिश टीम ने जीते हैं। भारत के पास हार का सिलसिला तोड़कर विजय रथ को आगे बढ़ाने का मौका है।

Editor's Pick