• Home
  • News
  • ICC World Cup 2019: Check out journey of Dinesh Karthik and Rishabh Pant in international cricket

रिषभ पर मिली कार्तिक के अनुभव को तरजीह; दोनों खिलाड़ियों के करियर पर एक नजर...

विश्‍व कप 2007 में भी महेंद्र सिंह धोनी के विकल्‍प के रूप में दिनेश कार्तिक ने बनाई थी टीम इंडिया में जगह

Edited By : Sandeep Gupta |Apr 15, 2019, 07:52 PM IST

Published On Apr 15, 2019, 07:52 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2019, 07:52 PM IST

Rishabh Pant Dinesh Karthik

Rishabh Pant, Dinesh Karthik

विश्‍व कप 2019 के लिए भारतीय स्‍क्‍वाड का ऐलान सोमवार को कर दिया गया है। 15 सदस्‍यीय दल में टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है, जबकि पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए युवा रिषभ पंत को टीम से बाहर रखा गया है।

पढें:- ICC World Cup 2019: इंग्‍लैंड जाने वाले भारतीय स्‍क्‍वाड के बारे में जानें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले एक साल में प्रदर्शन को देखते हुए चर्चा थी कि पंत आने वाले समय में वनडे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले लेंगे। उन्‍हें विश्‍व कप टीम में धोनी के साथ वैकल्पिक विकेटकीपर के रूप में जगह दी जागी। पूर्व खिलाड़ियों को भी यही मत था कि कार्तिक पर पंत काे तरजीह दी जाए। हालांकि मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रिषभ को टीम से बाहर रखे जाने के पीछे उनकी कमजोर विकेटकीपिंग को जिम्‍मेदार माना है।

आईये जानते हैं दोनों खिलाड़ियों के करियर ग्राफ के बारे में……

कार्तिक कई बार हो चुके हैं टीम से बाहर

दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में भारतीय टीम के इंग्‍लैंड दौरे के दौरान अपना वनडे डेब्‍यू किया था। लॉड्स वनडे में उन्‍हें पहली बार मौका दिया गया। कार्तिक का वनडे करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। वो कई बार टीम से अंदर बाहर हुए। मार्च 2014 में उन्‍होंने अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। जिसके बाद उन्‍हें एक बार फिर वनडे टीम में वापसी करने में तीन साल से ज्‍यादा का वक्‍त लगा। साल 2010 से 2013 के बीच भी वो वनडे टीम में अपनी जगह बनाने के लिए जूझते रहे थे।

पढें:- विजय शंकर को नंबर-4 को ध्यान में रखकर ही चुना गया है: प्रसाद

एशिया कप के बाद से कार्तिक हैं लगातार टीम का हिस्‍सा

महेंद्र सिंह धोनी से तीन महीने पहले कार्तिक ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 2007 विश्‍व कप में भी उन्‍हें धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के बतौर विकेटकीपर-बल्‍लेबाज टीम में जगह बनाने के बाद से कार्तिक के लिए टीम इंडिया की राहें मुश्किल बनी रही। हालांकि पिछले साल एशिया कप के बाद से ही कार्तिक लगातार टीम के साथ बने हुए हैं। 15 साल लंबा करियर होने के बावजूद भी कार्तिक केवल 91 वनडे मुकाबले ही खेल पाए हैं। इस दौरान 77 पारियों में उन्‍होंने महज 1,738 रन ही बनाए हैं।

कई बार टीम को मुश्किल वक्‍त में संकट से उबारा 

कई बार मुश्किल मौकों पर कार्तिक बेजोड़ पारी खेलकर टीम इंडिया को संकट से उबार चुके हैं। पिछले साल श्रीलंका में निदहास ट्रॉफी के दौरान उन्‍होंने आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर लगभग हाथ से निकल चुके मैच में टीम को जीत दिलाई थी। कार्तिक की विकेटकीपिंग काफी अच्‍छी है। उन्‍होंने वनडे में विकेट के पीछे रहते हुए 61 कैच पकड़े हैं, जबकि इस दौरान उन्‍होंने सात बल्‍लेबाजों को स्‍टंप आउट भी किया है।

पढें:- ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप स्क्वाड का ऐलान, स्मिथ-वार्नर की हुई वापसी

रिषभ पंत ने बेहद छोटे करियर में कमाया बड़ा नाम

दिल्‍ली के बल्‍लेबाज रिषभ पंत का नाम पिछले साल आईपीएल के दौरान एकाएक चर्चा में आया था। उन्‍होंने आईपीएल के पिछले सीजन में खेले 14 मैचों में एक शतक और पांच अर्धिशतक की मदद से 684 रन बनाए थे। वो सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में केन विलियमसन के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही पंत को इंग्‍लैंड दौरे पर टेस्‍ट टीम में जगह मिली थी। पंत इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर टेस्‍ट मैचों में शतक जड़ चुके हैं।

रिषभ पंत की विकेटकीपिंग सुधारने के लिए लगाया गया था विशेष कैंप

रिषभ पंत की बल्‍लेबाजी काफी शानदार है। हालांकि बार-बार उनकी विकेटकीपिंग की स्किल्‍स पर सवाल उठते रहे हैं। विश्‍व कप को देखते हुए पंत की विकेटकीपिंग सुधारने के लिए बैंगलुरू स्थित राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक विशेष कैप भी लगाया गया था। एक्‍सपर्ट्स ने पंत की विकेटकीपिंग पर कैंप के दौरान काफी काम किया। हालांकि इसके बावजूद वो चयनकर्ताओं का विश्‍वास नहीं जीत पाए।

रिषभ पंत के अंतरराष्‍ट्रीय करियर की बात की जाए तो उन्‍होंने नौ टेस्‍ट, पांच वनडे और 15 टी20 मैच खेले हैं। सभी फॉर्मेट में मिलाकर उन्‍होंने विकेट के पीछे कुल 48 कैच पकड़े हैं। इस दौरान उन्‍होंने दो खिलाड़ियों को स्‍टंप आउट किया।

Editor's Pick