• Home
  • News
  • ICC WORLD CUP 2019: Shakib Al Hasan fastest to score 5,000 ODI runs and take 250 wickets

CWC19: शाकिब ने ODI में सबसे तेजी से पूरे किए 5 हजार रन और 250 विकेट

32 वर्षीय ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ये उपलब्धि 12वें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 02, 2019, 09:59 PM IST

Published On Jun 02, 2019, 09:59 PM IST

Last UpdatedJun 02, 2019, 09:59 PM IST

Shakib Al Hasan @Twitter

बांग्‍लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। शाकिब क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे तेजी से 5,000 रन और 250 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पढ़ें: बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही सराहना

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाकिब ने ये उपलब्धि 12वें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के 5वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की। इस मैच से पहले शाकिब को 250 विकेट के आंकड़े को छूने के लिए एक विकेट की जरूरत थी। उन्‍होंने अपना 250वां शिकार दक्षिण अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्करम को बनाया। शाकिब ने मार्करम को 45 रन के निजी स्‍कोर पर बोल्‍ड किया।

इससे पहले 32 वर्षीय इस बांग्‍लादेशी खिलाड़ी ने बल्‍ले से भी कमाल दिखाया। उन्‍होंने इस मैच में 84 गेंदों पर 8 चौकों और एक छक्‍के की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली जिसकी बदौलत बांग्‍लादेश की टीम वनडे में अपना सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर बनाने में सफल रही।

पढ़ें: विंडीज, दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ न्‍यूजीलैंड ने रचा इतिहास

शाकिब ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 199 वनडे का सहारा लिया। उनके वनडे इंटरनेशनल में अब कुल 5,792 रन हो गए हैं। शाकिब वनडे इतिहास में 5वें ऑलराउंडर हैं जिन्‍होंने 5 हजार से अधिक रन बनाने के अलावा 250 से अधिक विकेट लिया हो।

सबसे कम वनडे खेलकर 5 हजार रन और 250 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

मैच खिलाड़ी
199 शाकिब अल हसन
258 अब्‍दुल रज्‍जाक
273 शाहिद आफरीदी
296 जैक्‍स कैलिस
304 सनथ जयसूर्या

महमूदुल्‍लाह और रहीम के रिकॉर्ड को किया ध्‍वस्‍त

शाकिब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘संकटमोचक’ कहे जाने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज मुशफिकुर रहीम (78) के साथ तीसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़े। वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश की ये सर्वश्रेष्‍ठ साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड महमूदुल्‍लाह और रहीम के नाम था जिन्‍होंने पिछले वर्ल्‍ड कप (2015) में इंग्‍लैंड के खिलाफ एडिलेड में रिकॉर्ड 141 रन की पार्टनरशिप की थी।

रहीम और तमीम के रिकॉर्ड की बराबरी की

मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर शाकिब ने इस मैच में शतकीय साझेदारी की। वनडे में दोनों बल्‍लेबाजों ने 5वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। इससे पहले रहीम और तमीम इकबाल व सौम्‍य सरकार और तमीम 5-5 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।

बांग्‍लादेश ने वर्ल्‍ड कप में बनाया अपना बेस्‍ट स्‍कोर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्‍लादेश ने 6 विकेट पर 330 रन बनाए जो वनडे वर्ल्‍ड कप में उसका सर्वष्‍ठ स्‍कोर है। इससे पहले उसने 2015 के वर्ल्‍ड कप में स्‍कॉटलैंड में 4 विकेट पर 322 रन बनाए थे। उसी वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश ने हैमिल्‍टन में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट पर 288 रन का स्‍कोर खड़ा किया था।

Editor's Pick