add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

टी20 एशिया कप में भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया और फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को हराकर 2016 टी20 एशिया कप अपने नाम किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - March 14, 2016 12:56 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

क्रिकेट के महाकुम्भ विश्व कप टी20 की मेजबानी भारत कर रहा है। टीम इंडिया ने 2007 का पहला टी20 विश्व कप जीता था। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2016 कि शुरुआत से ही टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इस साल की अपनी पहली टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए टीम इंडिया ने टी20 मैचों में भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को 2-1 से हराया। इसके बाद टी20 एशिया कप में भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया और फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को हराकर एशिया कप अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस साल टी20 मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है और ये साबित कर दिया कि वो टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है। टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है और टीम इंडिया अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में अभी तक दो अभ्यास मैच खेले हैं जिनमें खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। इन प्रदर्शन के दम पर ही टीम के इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका दिया जाएगा। आइए जानते हैं टीम इंडिया के अंतिम एकादश में न्यूजीलैंड के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा- ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स विराट कोहली को करती है पसंद

सलामी बल्लेबाज– भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा अपने शानदार फॉर्म में है और लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। रोहित अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर एशिया कप में दो बार मैन ऑफ द मैच रहे हैं। रोहित ने टी20 विश्व कप के पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन एशिया कप में अपने बल्ले से ज्यादा रन उगलने में कामयाब नहीं हो पाए थे। लेकिन उन्होंने समय-समय पर रन बनाते हुए अपनी मौजूदगी को शाबित किया। धवन ने टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 73 रन बनाए थे। भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने टी20 मैचों में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई है। आपको बता दें कि एशिया कप के मैचों में भी विराट ने शानदार प्रदर्शन किया और दो बार मैन ऑफ द मैच रहे। विराट ने कई बार अपने बल्लेबाजी के दम पर मैच टीम को मैच जिताए हैं। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम न्यूजीलैंड प्रिव्यु: जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगा भारत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मध्य क्रम– टीम इंडिया के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए समय-समय पर रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई है। सुरेश रैना ने कठिन परिस्थितियों में टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए मैच जिताऊ पारीयां खेली है। वहीं युवराज सिंह अपने शानदार फॉर्म में आ चुके हैं और टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लगातार रन बना रहे हैं। टीम के लिए युवी का फॉर्म में आना बहुत खुशी की बात है। एशिया कप के मैचों में युवी ने अपने फॉर्म में आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बनाया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी मध्य क्रम के बल्लेबाजी को और मजबूत बनाया है। धोनी ने कठिन परिस्थितियों में आकर चौके व छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई है।

ऑल राउंडर – हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, पवन नेगी और रविचंद्रन अश्विन बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी कमाल दिखाने में माहिर हैं। इन ऑल राउंडर्स के आ जाने से टीम इंडिया को नई मजबूती मिली है। ये खिलाड़ी टीम के लिए कठिन परिस्थितियों में आकर बड़े शॉट्स खेलने में माहिर है। हार्दिक ने कई बार ये साबित किया कि वो एक बेहतरीन ऑल राउंडर है जो गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल दिखा सकते है। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का अब तक का सफर

गेंदबाज – भारतीय गेंदबाजों ने टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। एशिया कप मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए टी20 एशिया कप अपने नाम किया। अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा ने कमाल की वापसी करते हुए टीम के लिए जरुरी विकेट लिए। कप्तान धोनी इनके अनुभव का फायदा जरुर उठाएगे और इन्हें टीम में जरुर मौका देंगे। योर्कर स्पेसलिस्ट बुमारह ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है और अपनी जगह टीम में बनायीं है। वहीं हरभजन सिंह की टीम इंडिया में वापसी हुई है। गौरतलब है कि उन्होंने कई बार टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विकेट लिए है और मैच जिताये हैं। ऐसा हो सकता है कि उन्हें जडेजा की जगह रखा जाए।

टीम

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा/ हरभजन सिंह।