This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
आइए जानते हैं टी20 विश्व कप क्रिकेट की कुछ दिलचस्प रिकार्ड्स के बारे में
विश्व कप मैचों में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांचवें सीजन तक लगातार कप्तानी की है
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - March 11, 2016 6:58 PM IST


आईसीसी टी20 विश्व की शुरुआत सन् 2007 में शुरू हुआ था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। इस बार शुरू हो रहे टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 15 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा। अगर बात करें भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में तो टीम इंडिया ने टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2016 के शुरुआत में टीम इंडिया ने अपने टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप देते हुए मात दिया और उसके बाद भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को टी-20 मैचों में 2 -1 हराया। टीम इंडिया ने टी20 मैचों में अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए एशिया कप टी20 को अपने नाम किया। लेकिन क्या आपको पता है विश्व कप मैचों में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांचवें सीजन तक लगातार कप्तानी की है और इस बार वो छठी बार आईसीसी टी20 विश्व कप खेलते हुए कप्तानी करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ दिलचस्प आंकड़ो के बारे में- ये भी पढ़ें: क्रिकेट की दुनिया के पांच ऐसे अंपायर जो रहे विवादों में
क्रिस गेल- वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपने तूफानी पारियों के लिए और लम्बे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। गेल ने पहले हुए पांच टी20 विश्व कप मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी हैं। गेल ने पूरे 43 छक्के लगाए है।
वहीं श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महिला जयवर्धने के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने 31 मैचों में कुल 1016 रन बनाए हैं।
श्रीलंका के बेहतरीन गेंदबाज व योर्कर स्पेसलिस्ट लसिथ मलिंगा के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 31 मैचों धारदार गेंदबाजी करते हुए 38 विकेट लिए हैं।
सबसे ज्यादा शतक- टी20 विश्व कप में अब तक सिर्फ 6 खिलाड़ियों ने ही शतक जड़े हैं। जिनमें ब्रैंडन मैकुलम, क्रिस गेल महेला जयवर्धने, एक्सेल हेल्स, सुरेश रैना और अहमद सेह्जाद हैं।
शून्य पर आउट – पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को लोग उनके ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानते है। उन्होंने कई बार अपनी बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को जीताया है। लेकिन क्या आपको पता है कि अफरीदी सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप में शून्य पर आउट हुए हैं। वे पूरे 5 बार शून्य पर आउट हुए। ये भी पढ़ें: जहीर खान ने किया आशीष नेहरा का गुणगान
सबसे लम्बा लक्ष्य- टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों का लक्ष्य श्रीलंका ने केन्या टीम के खिलाफ रखा था। 14 सितम्बर 2007 को खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। जवाब में केन्या केवल 88 रन ही बना सकी और इस तरह से श्रीलंका ने 172 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया।
सबसे कम रनों का स्कोर – टी20 विश्व कप में सबसे कम रनों का स्कोर 2014 में खेले गए नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच रहा। नीदरलैंड की टीम ने 24 मार्च 2014 को खेले गए इस मैच में केवल 10.3 ओवर में 39 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली और 9 विकेट से जीत को अपने नाम किया।
TRENDING NOW
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर – दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के नाम सबसे ज्यादा रनों का निजी व्यक्तिगत स्कोर है। इन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन बनाए थे। मैकुलम ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन बना डाले थे । जिसमें 11 चौके और 7 छक्के भी शामिल हैं।
