Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - February 3, 2016 5:40 PM IST


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे और टी20 सीरीज में बल्ले से धूम मचाने वाले रोहित शर्मा को दुनिया ‘हिटमैन’ के नाम से जानने लगी है। रोहित शर्मा मौजूदा क्रिकेट जगत में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में दो दोहरा शतक जमाने वाले रोहित शर्मा ‘मिस्टर टैलेंटेड’ से ‘मिस्टर परफॉर्मर’ का दर्जा पा चुके हैं। उन्होने ने अपनी प्रतिभा को भुनाना शुरू कर दिया हैं। विपक्षी टीमों के अलावा दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी रोहित की बल्लेबाजी के कायल हैं। रोहित शर्मा किस तरह एक प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाई इसके बारे में आपको बताते हैं। ALSO READ: 170 एकदिवसीय मैचों में प्रदर्शन के आधार पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना
साउथ अफ्रीका में आयोजित हुए पहले टी20 विश्व कप 2007 में भारतीय टीम में 20 साल के एक युवा बल्लेबाज को जगह दी गई थी। यह बल्लेबाज कोई और नहीं अपने रोहित शर्मा थे। रोहित ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले में विरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह की मौजूदगी में रोहित को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाया था। ALSO READ: जानिए आईपीएल की नई टीम गुजरात लॉयंस के बारे में
रोहित को बल्लेबाजी का मौका मिला साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिला। भारतीय टीम गंभीर, सहवाग, कार्तिक और उथप्पा जैसे बल्लेबाजों को 61 रन के स्कोर पर गंवाकर संहर्ष कर रही थी। ऐसे में अपना दूसरा टी20 मुकाबला खेल रहे रोहित मैदान में आए। साउथ अफ्रीकी टीम भारत पर दबाव बना रही थी। लेकिन रोहित ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी करने की प्रतिभा का परिचय दिया। ALSO READ: कब पूरी होगी स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर की तलाश ?
रोहित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक-एक कर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को मैदान का कोना दिखाना शुरू किया। रोहित ने वान डर वाथ के ओवर में दो लगातार चौके लगाकर अपने आक्रामक रूख की शुरूआत की। 14वें ओवर में रोहित ने नतिनी को 2 लगातार जड़ साउथ अफ्रीकन टीम को आगाह किया कि वो उनको हल्के में ना ले। रोहित शर्मा ने 18वें ओवर में एक बार वान डर वाथ को निशाने पर लेते हुए ओवर में 1 छक्का और 1 चौका जड़ा। भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर रोहित ने अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
रोहित की इस शानदार पारी की बदौलत एक समय 4 विकेट 61 रन पर गंवा कर संघर्ष कर रही भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने ये मुकाबला 37 रनों से जीत लिया। रोहित शर्मा ने फील्डिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जस्टिन केंप जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को रनआउट किया। रोहित शर्मा को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
