Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - March 13, 2016 10:52 AM IST


शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय टीम को 3 रनों के बेहद मामूमी अंतर से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही टीम इंडिया के विजयी अभियान को तगड़ा झटका लग गया। साथ ही अब 15 मार्च से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के मौकों पर भी अब प्रश्नचिन्ह लगने शुरू हो गए हैं। टीम इंडिया जो इस मैच के पहले टी20 विश्व कप 2016 की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी अब दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ उसके दावे कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पिछले साल जब दक्षिण अफ्रीका टीम भारत आई थी तब भी भारतीय टीम को टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक कभी भी टीम इंडिया टी20 मैचों में जीत नहीं दर्ज कर पाई है। ऐसे में कतई ऐसा मालूम नहीं होता कि टीम इंडिया के लिए विश्व कप टी20 की राह आसान होने वाली है। उल्लेखनीय है कि 2007 में टी20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एकमात्र हार का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ ही करना पड़ा था। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…
खुल गई गेंदबाजी की पोल: भारतीय गेंदबाजी हमेशा ही हासिए पर रही है और अब एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजी पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। भारतीय टीम जिस जसप्रीत बुमराह को एक नई नवेली खोज के रूप में देख रही थी वे डी कॉक और जेपी डुमिनी के आगे बौने साबित हुए और अपने 4 ओवर के स्पैल में 51 रन दे बैठे। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई जब दूसरे स्ट्राइकर गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 4 ओवरों में 37 रन लुटा दिए। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों को खेल रहे थे उससे यह देखने में कतई नहीं लग रहा था जैसे उन्हें कोई परेशानी हो रही हो। यही कारण रहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और बड़ी कोशिशों के बावजूद भारतीय टीम मैच 3 रनों से हार गई। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: फुल लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें…
हालांकि इसके दूसरे पक्ष को भी गिना जा सकता है। इस अभ्यास मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो प्रमुख गेंदबाजों अश्विन और नेहरा को नहीं खिलाया था। अगर ये दोनों मजबूत दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते तो शायद भारतीय टीम कुछ कर पाती। खैर, विश्व कप टी20 के ठीक पहले इस हार ने भारतीय टीम की आंखें खोलने का काम किया है। जाहिर है कि अब वे किसी भी मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेंगे। लेकिन साथ ही सवाल पैदा होता है कि अगर अश्विन या नेहरा बीच टूर्नामेंट में चोटिल हो जाते हैं तो उमकी जगह कौन लेगा?
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
