add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्व कप में हिस्सा ले रहे देशों की पूरी टीम और उनके प्रमुख खिलाड़ी

क्वालीफाइंग राउंड के बाद कुल 10 टीमें सुपर टेन राउंड में पहुंचेगी जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 13, 2016 4:48 PM IST

क्वालीफाइंग राउंड के बाद कुल 10 टीमें सुपर टेन राउंड में पहुंचेगी जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है
क्वालीफाइंग राउंड के बाद कुल 10 टीमें सुपर टेन राउंड में पहुंचेगी जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है

टी20 विश्व कप 2106 का आरंभ हो चुका है सभी टीमें अपनी अपनी पूरी ताकत के साथ विश्व कप का खिताब जीतने के लिए कमर कस चुकी है। क्वालीफाइंग राउंड के बाद इस कुल दस टीमें सुपर टेन राउंड में पहुंचेगी जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। इन दोनों ग्रुपों में कुल 5-5 टीमें होंगी। टी20 क्रिकेट में वैसे तो कोई भी खिलाड़ी अपने दिन में मैच जीता सकता है लेकिन सभी टीमों के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जो इस विश्व कप में टीम की सबसे बड़ी उम्मीद रहेंगे। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो क्रिकेट के छोटे प्रारूप के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं और इन्ही के ऊपर टीम को जीत दिलाने का मुख्य दारोमदार होगा। तो आइए जानते हैं सभी टीमों के स्कावड और उनके प्रमुख खिलाड़ियों पर जिन पर टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद रहेगी।

1.भारत:
इस विश्व कप में भारतीय टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद विराट कोहली और रोहित शर्मा से रहेगी। वैसे तो टीम में और भी बहुत से ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रूख बदलने की क्षमता रखते हैं लेकिन विराट और रोहित जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उसके कारण वो टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीद रहेंगे। भारत का तीसरा खिलाड़ी जिस पर सबकी नजर रहेगी वो होंगे रविचन्द्रन अश्विन। विश्व कप भारतीय पिचों पर खेला जा रहा है इसलिए अश्विन टीम के लिए तुरूप का इक्का होंगे। इनके अलावा युवराज सिंह, सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी टीम के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, पवन नेगी, हरभजन सिंह।

मुख्य खिलाड़ी:
विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह।

2.न्यूजीलैंड:
न्यूजीलैंड की टीम में टी20 के कुछ शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन से रहेगी। इनके अलावा कोरी एंडरसन, कोलिन मुनरो, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिलेन जैसे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टीम:
मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन(कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, ग्रांट इलियट, कोलिन मुनरो, मिशेल मैक्लेनेगन, एडम मिलेन, नाथन मैकुलम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रांकी(विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

मुख्य खिलाड़ी:
केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल, कोरी एंडरसन, कोलिन मुनरो, ट्रेंट बोल्ट।

3.साउथ अफ्रीका:
साउथ अफ्रीका के पास एबी डीविलियर्स जैसा बल्लेबाज है जो सभी विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बने रहेंगे। साउथ अफ्रीका के पास डीविलियर्स के अलावा फॉफ डू प्लेसी, क्विटंन डीकॉक, हाशिम अमला, डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीकन टीम के पास डेविड वीस, क्रिस मॉरिस जैसे ऑलराउंडर भी है जो गेंद और बल्ले से टीम को जीत दिला सकते हैं।

टीम:
फॉफ डू प्लेसिस(कप्तान), हाशिम अमला, क्विटंन डीकॉक(विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स, डेविड मिलर, फरहान बेहरादीन, डेविड वीस, क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन, काइल एबॉट, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, एरन फंगीसो, कगिसो रबाडा, राइली रूसो।

मुख्य खिलाड़ी:
एबी डीविलियर्स, फॉफ डू प्लेसिस, डेविड मिलर, हाशिम अमला, क्विटंन डीकॉक, इमरान ताहिर।

4. ऑस्ट्रेलिया:
क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में कंगारू टीम अपना वो दबदबा नहीं बना सकी है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। हालांकि टीम के पास डेविड वार्नर, एरन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, शेन वाटसन जैसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं। इन्ही खिलाड़ियों के दम पर कंगारू टीम इस बार विश्व विजेता बनने का प्रयास करेगी।

टीम:
स्टीवन स्मिथ(कप्तान), डेविड वार्नर, एरन फिंच, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान ख्वाजा, एस्टन एगर, नाथन कुल्टर नाइल, जेम्स फॉकनर, जेम्स हेस्टिंग्स, जॉश हेजलवुड, पीटर नेविल(विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एंड्रयू टॉय, एडम जंपा।

मुख्य खिलाड़ी:
डेविड वार्नर, एरन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, शेन वाटसन, स्टीवन स्मिथ।

5.इंग्लैंड:
एक बार टी20 विश्व कप जीत चुकी इंग्लैंड टीम की उम्मीदे कप्तान इयॉन मोर्गन और जो रूट जैसे खिड़ालियों पर होगी। इसके अलावा टीम के पास एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, जॉश बटलर जैसे खिलाड़ी हैं जिनसे टीम को विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

टीम:
इयॉन मोर्गन(कप्तान), मोइन अली, सैम बिलिंग, जॉश बटलर, एलेक्स हेल्स, लियाम डॉसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ले, जेम्स विंस, डेविड विलि, स्टीवन फिन।

मुख्य खिलाड़ी:
जो रूट, इयॉन मोर्गन, एलेक्स हेल्स।

6.पाकिस्तान:
हमेशा की तरह ही इस विश्व कप में पाकिस्तानी टीम की ताकत उसकी गेंदबाजी होगी। इस बार पाकिस्तान टीम की उम्मीदें मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज जैसे तेज गेंदबाजों पर टिकी रहेगी। ऑलराउंड शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी गेंद और बल्ले से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। प्रमुख गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजी में पाक टीम की उम्मीद उमर अकमल रहेंगे।

टीम:
शाहिद अफरीदी(कप्तान), अहमद शहजाद, अनवर अली, ईमाद वसीम, खालिद लतीफ, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सामी, सरफराज अहमद(विकेटकीपर), सर्जील खान, शोएब मलिक, उमर अकमल, वहाब रियाज, बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद, खुर्रम मंजूर, रूम्मन रईस।

मुख्य खिलाड़ी:
मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, उमर अकमल, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी।

7.श्रीलंका:
इस विश्व कप में श्रीलंकाई टीम की उम्मीदें अनुभवी खिलाड़ियों तिलकरत्ने दिलशान और लसिथ मंलिगा पर टिकी रहेंगी। इसके अलावा एंजेलो मैथ्युज और दिनेश चंडीमल जैसे खिलाड़ियों पर श्रीलंकाई टीम भरोसा जताएगी। श्रीलंकाई टीम को विश्व विजेता बनाने के लिए इन खिलाड़ियों का चलना जरूरी होगा।

टीम:
एंजेलो मैथ्यूज, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चंडीमल, तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेरथ, स्नेहान जयसूर्या, चामारा कपूगेदरा, नुआन कुलसेखरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मंलिगा, थिसारा परेरा, सचित्रा सेनानायके, दसून शानका, मिलिंदा सीरीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, निरोसन डीकवेला(विकेटकीपर), जेफ्री वान्डर्से।

मुख्य खिलाड़ी:
तिलकरत्ने दिलशान, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्युज, दिनेश चंडीमल।

8.वेस्टइंडीज:
वेस्टइंडीज टीम के पास क्रिकेट के छोटे प्रारूप के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन टीम की सबसे बड़ी दिक्कत इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी। वेस्टइंडीज को इस कमी से पार पाना होगा। वेस्टइंडीज के लिए इस विश्व कप में क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आन्द्रे रसेल मुख्य खिलाड़ी होंगे।

टीम:
डैरेन सैमी(कप्तान), क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, जॉनसन चार्ल्स, आन्द्रे फ्लेचर, जेसन होल्डर, इविन लुईस, एस्ले नर्स, दिनेश रामदीन(विकेटकीपर), आन्द्रे रसेल, मार्लोन सैमुअल्स, जेरेम टेलर, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, सैमुअल बद्री।

मुख्य खिलाड़ी:
क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आन्द्रे रसेल, मार्लोन सैमुअल्स, सुलेमान बेन।