add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम न्यूजीलैंड प्रिव्यु: जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगा भारत

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पिछला रिकॉर्ड किवी टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है, पिछले 5 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हरा नहीं सकी है भारतीय टीम

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 14, 2016 6:24 PM IST

भारतीय टीम न्यूजीलैंड को अभी तक T20I में हराने में नाकाम रही है  © Getty Images
भारतीय टीम न्यूजीलैंड को अभी तक T20I में हराने में नाकाम रही है © Getty Images

भारतीय टीम कल न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मुकाबले के साथ टी20 विश्व कप 2016 के सफर की शुरूआत करेगी। मौजूदा समय में भारतीय टीम शानदार क्रिकेट खेल रही है लेकिन न्यूजीलैंड के साथ रिकॉर्ड्स टीम के साथ नहीं हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को कभी भी T20I में हरा नहीं सकी है। ये बात कही ना कहीं भारतीय टीम के ऊपर दबाव जरूर बनाएगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक हुए 5  T20I में 4 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। भारत की तरह ही न्यूजीलैंड टीम भी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। लेकिन भारतीय टीम न्यूजीलैंड को मात देकर ही टूर्नामेंट में अपना सफर शुरू करना चाहेगी। भारत और न्यूजीलैंड के मैच में दर्शकों को सांसें रोक देने वाले मुकाबले की उम्मीद होगी। ALSO READ: न्यूजीलैंड से सावधान रहे भारतीय टीम

बात करें भारतीय टीम की तो एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में रन बनाने के बाद शिखर धवन भी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं ऐसे में भारतीय टीम को भी उनसे अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। मध्य क्रम में युवराज, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी के बल्ले से अभ्यास मैचों में रन निकले हैं। तो कुल मिलाकर देखें तो भारतीय बल्लेबाज अपनी लय में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाने को बेताब हैं। ALSO READ: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का अब तक का सफर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेंदबाजी में धोनी फिर से अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा करेंगे। हालांकि मोहम्मद शमी ने भी अभ्यास मैचों में अच्छी गेंदबाजी कर कप्तान को विकल्प दिया है। लेकिन धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पांड्या से टीम को एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी। स्पिन गेंदबाजी की बागडोर कप्तान धोनी अपने तुरूप के इक्के रविचन्द्रन अश्विन को ही देंगे, रविन्द्र जडेजा दूसरे स्पिनर के रूप में अश्विन का साथ निभाएंगे। ALSO READ: विश्व कप में हिस्सा ले रहे देशों की पूरी टीम और उनके प्रमुख खिलाड़ी

अगर न्यूजीलैंड की टीम को देखें तो भारतीय टीम की तरह ही न्यूजीलैंड ने अपने दो अभ्यास मैचों में 1 जीता और 1 में उसको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन न्यूजीलैंड के सभी बल्लेबाज अपनी प्राइम फॉर्म में हैं। टॉप ऑर्डर में मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए लगातार रन बना रहे हैं तो मध्य क्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी कॉलिन मुनरो और कोरी एंडरसन निभा रहे हैं। पहले अभ्यास मैच में इन दोनों ने अपनी आक्रामकता का परिचय दिया था। ये दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होंगे। निचले क्रम में ल्यूक रांकी भी तेजी से रन बनाने का दमखम रखते हैं। ALSO READ: वीडियो: जब सुरेश रैना ने भारत की ओर से पहला T20I शतक बनाया

न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी की कमान ट्रेंट बोल्ट के हाथ में होगी। बोल्ट का साथ देने के लिए न्यूजीलैंड के पास एडम मिलेन, टिम साउदी और मिशेल मैक्लेनेगन जैसे तेज गेंदबाज होंगे। स्पिन गेंदबाजी की कमान युवा मिचेल सैंटनर के हाथ में होगी। दूसरे स्पिनर की भूमिका ईश सोढ़ी को दी जा सकती है। कुल मिलाकर देखें तो दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं। लेकिन पिछले रिकॉर्ड के कारण न्यूजीलैंड को मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, मोहम्मद शमी, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, पवन नेगी।

न्यूजीलैंड:
मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन(कप्तान), कॉलिन मुनरो, कोरी एंडरसन, ग्रांट इलियट, ल्यूक रांकी(विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिलेन, टिम साउदी, मिशेल मैक्लेनेगन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, नाथन मैकुलम।