- क्रिकेट न्यूज़
- News
- In 5 IPL teams who have better chance to qualifiy in playoff
5 टीमें 2 स्थान, जानिए किस टीम के प्लेऑफ की कितनी संभावना बाकी
प्लेऑफ की रेस में पांच टीमें शामिल है और अपनी दावेदारी पेश कर रही है। चलिए, आप भी जान लिजिए किस टीम की कितनी प्रबल संभावना है।
Published On May 16, 2018, 04:16 PM IST
Last UpdatedMay 16, 2018, 04:16 PM IST
design photo © IANS
इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 49 मुकाबले खेले जा चुके हैं लेकिन अब प्लेऑफ की आखिरी दो टीमों का फैसला नहीं हो पाया है। इस रेस में पांच टीमें शामिल है और अपनी दावेदारी पेश कर रही है। चलिए, आप भी जान लिजिए किस टीम की कितनी प्रबल संभावना है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (मैच- 13, जीत- 7 , हार- 6, कुल अंक 14)
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत दिखती है। टीम ने 13 मुकाबलों में 7 जीत के बाद 14 अंक जमाकर लिए हैं। टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर है लेकिन अगला मैच जीतना होगा नहीं तो रन रेट मुश्किल पैदा कर सकती है। 14 अंक के बाद भी रन रेट कोलकाता का माइनस में है। मुंबई (+0.405) और बैंगलोर (+0.218) रन रेट लेकर प्लस में है तो केकेआर (-0.091) पर है। अगर केकेआर ने 16 अंक हासिल कर लिए तो वह सीधे आगे बढ़ जाएगी वर्ना रन रेट में मामला उलझ सकता है।
राजस्थान रॉयल्स (मैच- 13, जीत- 6 , हार- 7, कुल अंक 12)
कोलकाता से पिछला मुकाबला हारने वाली राजस्थान की टीम इस समय चौथे नंबर पर है। इस हार से उसको झटका लगा है जिसके बाद बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला जीतना ही पड़ेगा। 14 अंक हासिल करने पर ही टीम की उम्मीदें बची रहेंगी। जीत के बाद भी टीम को रन रेट के इम्तिहान से गुजरना पड़ेगा
किंग्स इलेवन पंजाब (मैच- 12, जीत- 6, हार- 6 कुल अंक 12)
पंजाब की टीम को दो मुकाबले खेलने बाकी है और उसके पास 12 अंक हैं मतलब दोनों मुकाबले जीतने की सूरत में वह सीधा प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। मुंबई के खिलाफ टीम अगर हार जाती है तो फिर उसे चेन्नई की टीम पर जीत दर्ज करने के साथ रन रेट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
मुंबई इंडियंस (मैच- 12, जीत- 5 , हार- 6 कुल अंक 10)
मुंबई के लिए इस समय जीत के अलावा कोई दूसरी रास्ता नहीं बचा है। अगर पंजाब के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका आईपीएल का सफर खत्म हो जाएगा। 12 मैच खेलने के बाद उसके पास सिर्फ 10 अंक हैं। आगे के दोनों मुकाबले जीतकर 14 अंक पर पहुंचने के बाद भी उसे रन रेट के भरोसे ही आगे जाने का मौका मिलेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (मैच- 12, जीत- 5 , हार- 6 कुल अंक 10)
बैंगलोर की टीम ने पंजाब पर पिछले मुकाबले में 10 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज कर अपने रन रेट में जोरदार सुधार किया है। इस वक्त उसकी हालत मुंबई इंडियंस जैसी है आगे के बचे दोनों ही मैच में से एक भी गंवाया तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस जीत के अलावा कोलकाता और पंजाब के एक मैच में हार की दुआ भी करनी होगी। तभी बेहतर रन रेट के आधार पर उसके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बन पाएगा।