• Home
  • News
  • IND vs AUS: Has Prithvi shaw lost his opening lost after consecutive poor batting performance in australia

IND vs AUS: पृथ्वी शॉ या शुबमन गिल? कौन होगा भारत का सलामी बल्लेबाज

भारतीय टेस्ट टीम के पास सलामी जोड़ी के लिए मंयक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल के रूप में तीन विकल्प हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 12, 2020, 01:36 PM IST

Published On Dec 12, 2020, 01:36 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2020, 01:36 PM IST

(Twitter)

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और टी20 में भारतीय टीम का कब्जा होने के बाद टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का निर्णायक नतीजा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से मिलेगा। चार मैचों की ये टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होगी और पहला मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जाएगा।

टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद अहम होगा क्योंकि ये इस टेस्ट सीरीज का एकलौता मैच होगा जिसमें विराट कोहली भारत की अगुवाई करेंगे। चूंकि कोहली पहला मैच खेलने के बाद भारत वापस लौटने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया उनकी मौजूदी में पहला टेस्ट जीतकर सीरीज की मूमेंटम सेट करना चाहेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सभी जानते हैं कि शुरुआत मैच में जीत हासिल करने से किसी भी टीम को आगे की पूरी सीरीज में एक अलग आत्मविश्वास मिलता है। वैसे ही बल्लेबाजी में सही शुरुआत मिलने पर किसी टीम से लिए बड़े स्कोर तक पहुंचना आसान हो जाता है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत किन दो सलामी बल्लेबाजों के साथ उतरेगा, ये बेहद महत्वपूर्ण होगा।

IND vs AUS: फिटनेस टेस्ट में पास हुए रोहित शर्मा

भारतीय टेस्ट स्क्वाड में सलामी बल्लेबाजी के कुल चार विकल्प हैं- पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल और रोहित शर्मा। चूंकि रोहित सीरीज से पहले दो टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे ऐसे में कोहली के पास केवल तीन विकल्प बचते हैं।

मयंक अग्रवाल जो कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए हैं उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए ओपनिंग करना लगभग तय है। मयंक ने टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 11 टेस्ट मैटों में 57.29 की शानदार औसत से 974 रन बनाए हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में अर्धशतक जड़ उन्होंने एडिलेड टेस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टेस्ट क्रिकेट में मयंक का जोड़ीदार बनने लिए शॉ और गिल के बीच प्रतिद्वंद्विता होगी। पंजाब के युवा बल्लेबाज गिल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेले दो अभ्यास मैचों की तीन पारियों में कुल 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल हीं। गिल की शॉर्ट लेंथ गेंदो को आसानी से खेलने की क्षमता और क्लासिक क्रिकेटिंग शॉट लगाने की काबलियित ने सभी को प्रभावित किया है।

IND vs AUS A: शुबमन गिल के शानदार अर्धशतक के दम पर टी तक भारत ने हासिल की 197 रन की बढ़त

वहीं दूसरी ओर शॉ चार पारियों में मात्र 62 रन ही बना सके हैं। साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने वाले शॉट ने भारत के लिए चार मैचों में 55.83 की औसत से 335 रन बनाए हैं। शॉ आखिरी बार भारत के न्यूजीलैंड दौर पर नजर आए थे, जहां उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में 98 रन ही बनाए थे।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में गिल और मयंक के बीच अच्छा तालमेल भी देखने को मिला जब दूसरी पारी में शॉ के सस्ते में आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बनाई। ऐसे में गिल का पलड़ा भारी होता दिख रहा है। मुमकिन है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गिल मयंक के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करते दिखें।

Editor's Pick